Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

AI Face Swap Feature: इंस्टाग्राम ला रहा है AI फेस-स्वैप फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

इंस्टाग्राम जल्द ही 'क्रिएट माय लाइकनेस' नामक AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर पेश करेगा। यह यूजर्स को अपनी डिजिटल छवि का उपयोग करके AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो बनाने की सुविधा देगा। 
Updated:- 2026-02-12, 14:01 IST
instagram ai face swap feature

सोशल मीडिया की दुनिया में क्रांति लाने के लिए मेटा एक बेहद एडवांस फीचर पर काम कर रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम जल्द ही एक AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर पेश कर सकता है। बता दें कि इसके फीचर्स एकदम डिफ्रेंट हैं। यह कदम सीधे तौर पर OpenAI के चर्चित वीडियो जनरेशन टूल Sora को टक्कर देने की तैयारी माना जा रहा है। ऐसे में इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख क माध्यम से बताएंगे कि एआई पावर्ड फेस स्वैप कैसे काम करता है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है क्रिएट माय लाइकनेस फीचर?

इंस्टाग्राम के इस नए टूल को फिलहाल क्रिएट माय लाइकनेस का नाम दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी डिजिटल छवि का इस्तेमाल करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए नई तस्वीरें और वीडियो तैयार कर सकेंगे।

हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं किया गया है कि इंस्टाग्राम यूजर का चेहरा उनके मौजूदा फोटो/वीडियो से लेगा या इसके लिए एक नई सेल्फी अपलोड करनी होगी। एक बार डेटा मिल जाने के बाद, यूजर्स केवल एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर अपनी पसंद का कंटेंट बना पाएंगे। ai swap face app

 लेनी होगी परमिशन

इस फीचर का सबसे दिलचस्प और चर्चा का विषय इसका इनविटेशन सिस्टम है। यूजर्स न केवल अपनी, बल्कि अपने दोस्तों या अन्य यूजर्स की डिजिटल फोटो का इस्तेमाल करके भी AI वीडियो बना सकेंगे।

इसे भी पढ़ें - Instagram पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं और फॉलोअर्स नहीं? जानें क्या है कारण

सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए, इंस्टाग्राम ने इसमें एक अनुमति-आधारित फॉर्मेट जोड़ा है। अगर आप किसी और के चेहरे का इस्तेमाल कर AI कंटेंट बनाना चाहते हैं, तो आपको उन्हें एक रिक्वेस्ट भेजनी होगी। जब वे इसे स्वीकार करेंगे, तभी आप उनकी फोटो का उपयोग कर पाएंगे।

instagram (2)

AI टेक्नोलॉजी के साथ हमेशा डीपफेक और गलत यूज का खतरा बना रहता है। जहां OpenAI का Sora विवादित कंटेंट बनाने पर कड़ी रोक लगाता है, वहीं इंस्टाग्राम इसको परमिशन और नोटिफिकेशन के जरिए मैनेज करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि यह फीचर इस बात को सुनिश्चित करेगा कि किसी भी व्यक्ति की सहमति के बिना उसकी डिजिटल पहचान का गलत उपयोग न हो।

इसे भी पढ़ें - Instagram पर मिलियन में व्यूज आने के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा, जानें क्या है कारण?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।