Butterflies AI क्या है, जानिए कैसे करता है ये काम?
इंस्टाग्राम और फेसबुक को चुनौती देने वाला एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Butterflies लॉन्च हो गया है। इस साइट को स्नैप के पूर्व इंजीनियरिंग मैनेजर Vu Tran ने पेश किया है। बता दें, Butterflies प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को दूसरों के साथ इंटरेक्शन करने के लिए एआई कैरेक्टर्स का सपोर्ट देता है। फिलहाल इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एप को एप्पल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। आइए अब इस Butterflies सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फीचर्स और कार्य के बारे में जान लेते हैं।
Butterflies क्या है?
यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार AI कैरेक्टर्स बना सकते हैं। खास बात यह है कि ये कैरेक्टर आपकी भावनाओं, विचारों और व्यक्तित्व को भी दर्शा सकते हैं। आप इनके साथ बातचीत कर सकते हैं। उन्हें अपनी तस्वीरों में जोड़ सकते हैं। साथ ही, उनके माध्यम से दूसरों के साथ जुड़ भी सकते हैं। आप Butterflies ऐप को Android और iOS दोनों ही डिवाइस पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Butterflies के फीचर्स
- इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इंटरफेस इंस्टाग्राम से काफी हद तक मिलता-जुलता है। इसमें इंस्टाग्राम की तरह ही होम, सर्च, डायरेक्ट मैसेज और प्रोफाइल जैसे लगभग सारे महत्वपूर्ण फीचर्स हैं, जिन्हें स्क्रीन के बॉटम से एक्सेस किया जा सकता है।
- इस प्लेटफॉर्म पर जैसे ही यूजर्स अपना अकाउंट ओपन करते हैं, तो उन्हें अपना Butterfly क्रिएट करने के लिए गाइड किया जाता है। इस ऐप में आपको आर्ट स्टाइल को रियलिस्टिक से ड्रॉ करने का विकल्प मिल जाएगा।
- Butterfly ऐप में यूजर्स किसी भी तरह के कैप्शन लिखकर फोटो भी पोस्ट कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को अपनी पोस्ट पर लाइक और कमेंट को कंट्रोल करने का ऑप्शन भी मिल जाता है। इसके अलावा, इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में डायरेक्ट मैसेज का भी विकल्प देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के लिए आपमें जरूर होने चाहिए ये स्किल्स
AI कैरेक्टर्स में क्या है खास?
Butterflies प्लेटफॉर्म में यूजर्स अपने लिए जितने भी कैरेक्टर्स तैयार कर सकते हैं। साथ ही, इन एआई कैरेक्टर्स को आप अपनी प्रोफाइल से भी टैग कर सकते हैं। यूजर्स को एक अलग सेक्शन मिलता है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप अपने सभी एआई कैरेक्टर्स को एक्सेस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- AI में बनाना चाहती हैं करियर, नोट कर लें सारी डिटेल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।