Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

क्या आपने अपना फोन रीसेट करके बेच दिया? आपका निजी डाटा अब भी हो सकता है रिकवर, जानें सही तरीका

फोन में हम पर्सनल फोटो, वीडियो, बैंकिंग ऐप्स, सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल और कई जरूरी दस्तावेज सेव रखते हैं। कई सालों तक आप एक ही फोन यूज कर रहे हैं, इसलिए इसमें आपसे जुड़ी कई यादें होती हैं।
Updated:- 2026-04-17, 11:35 IST
what are the things to keep in mind before selling your phone

कई सालों से एक ही फोन यूज कर रही हैं, तो इसमें कोई न कोई दिक्कत जरूर आएगी। फोन खराब होने या नया फोन खरीदने पर अक्सर लोग अपना पुराना फोन बेच देते हैं। बेचने से पहले वह अपने फोन का सारा डाटा कहीं कॉपी कर लेते हैं और फिर फोन रीसेट कर देते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इतना करना काफी है? लोगों को लगता है कि ऐसा करने से उनका सारा डेटा पूरी तरह डिलीट हो गया है और अब कोई भी उसे वापस नहीं पा सकता, लेकिन हकीकत यह नहीं है। रीसेट किए गए फोन से भी डाटा रिकवर किया जा सकता है। ऐसे में अगर आपका फोन किसी गलत हाथ में चला गया, तो तो आपकी पर्सनल जानकारी का यूज कर सकता है कोई। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फोन बेचने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

किन बातों का ध्यान रखें?

लॉगआउट करें अकाउंट- फोन रीसेट करने से पहले आपको फोन के सभी जरूरी ऐप्स में जाकर कैच डिलीट करना है। कैच डिलीट करने के बाद आप इन ऐप्स को लॉगआउट कर दें। लॉगआउट करने के बाद एक-एक करके आप इन ऐप्स को डिलीट भी कर दें। बैंकिंग ऐप्स से लॉगआउट जरूर करें। इससे आपका सेव डेटा डिलीट हो जाएगा।

securely sell old phone

फोन को एन्क्रिप्ट करें (Encrypt)

इस प्रकिया को फॉलो करने के लिए पहले अपने फोन को अच्छे से चार्ज कर लें। इससे डेटा सुरक्षित हो हो जाता है और कोई भी आपका डेटा रिकवर नहीं कर सकता। जब एन्क्रिप्ट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो फोन इसे खोलने के लिए पासवर्ड मांगेगा। ज्यादातर नए फोन में यह फीचर पहले से ऑन होता है, इसलिए यह पॉप अप के जरिए आपको एन्क्रिप्ट का अलर्ट देता है।

इसे भी पढ़ें- कीपैड फोन से Smartphone में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टेक्ट? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

इस तरह करें रीसेट

रीसेट एक बार करने के बाद आप अपने फोन में कोई भी फोटो/वीडियो से फिर से डाउनलोड करें। फोटो-वीडियो डाउनलोड करने के बाद इसे डिलीट करें और फिर से फोन रीसेट करें। एक बार फोन रीसेट हो गया, तो आप दोबारा से फोन में कुछ भी डाउनलोड करें और फिर से रीसेट करें। 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को करने के बाद, अगर कोई आपके फोन का डाटा रिकवर करने की कोशिश भी करेगा, तो उसे केवल लास्ट बार का डाटा ही मिलेगा। पुराना डाटा पूरी तरह से डिलीट मिलेगा।

steps to prepare phone for sale

IMEI और डिवाइस डिटेल नोट करें

फोन बेचने के बाद यह न सोचे कि आपका काम खत्म हो गया। कई बार अगर कोई फ्रॉड करता है, तो फोन के पहले मालिक से भी पुलिस सवाल करने आ जाती है। इसलिए, आप फोन का IMEI नंबर और बिल अपने पास जरूर रखें, ताकि आप बता सकें कि यह फोन बेच दिया गया था। आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, लोग किसी का भी नाम यूज करके क्राइम कर सकते हैं। डेटा गलत हाथों में चला गया, तो बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग या ब्लैकमेलिंग जैसी चीजें भी होना आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- 10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।