Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

कीपैड फोन से Smartphone में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टेक्ट? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

टेक्नोलॉजी के इस दौर में कीपैड फोन का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। छोटे कस्बों और गावों में रहने वाले हजारों लोग आज भी कीपैड यूज करते हैं।
Updated:- 2026-04-03, 16:00 IST
how to transfer contacts from keypad phone to android

आज भी ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास कीपैड फोन जरूर होगा। कई लोग कीपैड के साथ-साथ स्मार्टफोन भी रखते हैं, क्योंकि कीपैड की बैटरी टच फोन के मुकाबले ज्यादा चलती है। हालांकि, कीपैड फोन में आपको वो सुविधाएं नहीं मिलती, जो बड़े फोन में आती है। अक्सर कीपैड फोन यूज करने के पास स्मार्टफोन की तरफ स्विच करने वाले लोगों को डाटा ट्रांसफर करने में परेशानी आती है। कीपैड फोन में न तो एडवांस्ड ऐप्स होते हैं और न ही क्लाउड बैकअप जैसी सुविधाएं। ऐसे में जब आपको कीपैड से फोन नंबर Smartphone में ट्रांसफर करना पड़ता है, तो बहुत ज्यादा परेशानी होती है। कई लोगों को लगता है कि कीपैड में ऐसा कोई भी ऑप्शन नहीं है, इसलिए एक-एक करके ही नंबर दूसरे फोन में करना पड़ेगा, हालांकि ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप कीपैड से फोन नंबर बिना किसी परेशानी के ट्रांसफर कर लेंगी।

कैसे ट्रांसफर करें फोन नंबर?

  • इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। नंबर सेंड करने के लिए आप सिम में इसे सेव कर सकती हैं। एक सिम में 100 से 150 नंबर सेव हो जाते हैं। इसलिए, आप बारी-बारी नंबर सेव कर सकती हैं।
  • पहले आप 150 नंबर को सिम में कॉपी करें, फिर सिम को निकालकर दूसरे फोन में डालें।
  • अब सिम में से नंबर को कॉपी करके फोन में पेस्ट कर दें।
  • इसके बाद सिम के नंबर डिलीट करें और सिम को निकालकर फिर से कीपैड में डालें।
  • अब फिर से 150 नंबर कॉपी करें और फिर से दूसरे फोन में डालकर इसे पेस्ट कर दें।
  • इस तरह आप सभी नंबर आसानी से ट्रांसफर कर लेंगी।
  • SIM कार्ड के जरिए कॉन्टेक्ट ट्रांसफर करने का यह तरीका सबसे बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- Dak Sewa App: डाकघर के चक्कर काटने से मिलेगी छुट्टी, बस एक क्लिक पर ट्रैक करें अपना पार्सल और जानें डिलीवरी का खर्च

Bluetooth contact sharing keypad

Bluetooth से कॉन्टेक्ट भेजें

  • दूसरा तरीका ब्लूटूथ के जरिए कॉन्टेक्ट भेजना है।
  • अगर आपके कीपैड फोन में Bluetooth है, तो आपको नंबर भेजने के चिंता करने की जरूरत ही नहीं है।
  • इसके लिए पहले आप दोनों फोन में Bluetooth ON करें।
  • अब कीपैड फोन में Contacts का ऑप्शन खोलें।
  • अब जिस नंबर को सेंड करना है उसे सिलेक्ट करें।
  • अब ऑप्सन में जाकर Send via Bluetooth चुनें।
  • अब अपने स्मार्टफोन का नाम सिलेक्ट करें और फाइल एक्सेप्ट करें।
  • यह तरीका एक-एक कॉन्टेक्ट के लिए सही है, लेकिन ज्यादा कॉन्टेक्ट भेजने में समय ज्यादा लग जाएगा।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर अनजान नंबरों से आता है फोन? तुरंत ऑन करें यह सेटिंग और दें साइबर अपराधी को चकमा

SIM card contact transfer method

कंप्यूटर/लैपटॉप की मदद से ट्रांसफर करें

  • इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाला।
  • आप कीपैड फोन को USB केबल से कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
  • अब फोन की फाइल को स्मार्टफोन में ट्रांसफर करें।
  • स्मार्टफोन के हैक्स आपके काम को आसान बना देंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।