UPSC CDS-2, NA समेत कई अन्य पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, नोट करें वैकेंसी से जुड़ी सभी डिटेल्स

सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये खबर काफी मददगार साबित हो सकती है। संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी( NDA) और नौसेना अकादमी एग्जाम-2 (NA) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा-2 (CDS)) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए ऑफिशियल साइट upsc.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी के इन पदों पर कुल 863 भर्तियां निकाली गई है, जिसमें से 459 पद संयुक्त रक्षा सेवा एग्जाम-2 के लिए हैं। वहीं 404 खाली पद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी के लिए है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताई डिटेल्स को नोट कर लें। यहां आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि, शुल्क

यूपीएससी सीडीएस-2, एनए और एनडीए-2 के पदों पर आवेदन 14 अप्रैल से शुरू कर दिए गए थे। इन पदों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जून, 2024 तय की गई है। एनडीए के लिए आवेदन फीस 100 रुपये, सीडीएस के लिए 200 रुपये और महिला एससी, एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
इसे भी पढ़ें- UPSC CAPF Recruitment 2024: असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए 506 पद पर ऐसे करें अप्लाई
जानिए क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बैठने का मौका दिया जाएगा।
UPSC Recruitment 2024 इन स्टेप्स को फॉलो कर भरें फॉर्म

- यूपीएससी (UPSC) से संबंधित फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल साइट upsc.gov.in पर जाकर क्लिक करें।
- अब होम पेज पर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इस पेज पर क्लिक करने के तुरंत बाद नया पेज खुल कर आएगा, यहां पर ऑनलाइन आवेदन लिंक दिया होगा।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको फॉर्म दिख जाएगा।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अब एप्लीकेशन फीस सबमिट करें।
- फीस सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंटआउट करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपीएससी के तहत नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए ऐसे करें 1930 पदों पर अप्लाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।