WhatsApp Storage फुल होने का बार-बार आ रहा है नोटिफिकेशन? ऐसे करें इस परेशानी को दूर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल आज के समय में काफी बढ़ गया है। दफ्तर, कॉलेज, स्कूल और यहां तक कि बैंक के कामकाज भी वॉट्सऐप के माध्यम से होने लगे हैं। ऑफिस की बड़ी-बड़ी फाइलें, तस्वीरें और ग्रुप्स की पुरानी चैट हिस्ट्री एक समय के बाद वॉट्सऐप पर एक बोझ की तरह जमा होने लगती हैं। इसके ओवरलोड होने के कारण ही, फोन कई बार बहुत ज्यादा हैंग होने लगता है। यही नहीं, बार-बार व्हॉट्सऐप स्टोरेज फुल के नोटिफिकेशन भी आते हैं, जो कि आपको परेशान करती है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपने वॉट्सऐप स्टोरेज को कैसे खाली कर सकते हैं। हालांकि, इस परेशानी से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप बार-बार स्टोरेज की परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं और अपने फोन में जगह खाली कर सकते हैं।
व्हॉट्सऐप स्टोरेज खाली करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स (How to Clear Whatsapp Full Storage Step by Step Guide)
- एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही यूजर्स के लिए यह तरीका कारगर हो सकता है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप खोलें।
- स्क्रीन के ऊपरी या निचले दाहिने कोने में दिख रहे तीन डॉट्स वाले मेनू पर क्लिक करें (एंड्रॉयड में ऊपर दाहिने कोने में, आईफोन में नीचे)।
- अब, सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'स्टोरेज और डेटा' या केवल 'स्टोरेज' पर जाएं।
- 'स्टोरेज प्रबंधित करें'या इसी तरह के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने डेटा को सबसे बड़ी फाइलें पहले या पुरानी फाइलों के अनुसार सॉर्ट करके फिल्टर करें, ताकि हटाने में आसानी हो।
इसे भी पढ़ें- अब गैलरी से नहीं, सीधे AI की मदद से बना सकते हैं अपनी WhatsApp DP
- अब उस चैट या चैनल का चयन करें, जिसे आप हटाना चाहते हैं क्योंकि वह अधिक स्टोरेज ले रहा है।
- चयन के बाद 'आइटम हटाएं' या 'डिलीट करें' पर क्लिक करें।
- यदि आपके फोन में किसी एक फोटो या वीडियो की कई कॉपी हैं, तो स्टोरेज खाली करने के लिए उन सभी डुप्लिकेट कॉपियों को हटा दें। डुप्लिकेट फाइलें आपको फोन की गैलरी ऐप या फाइल मैनेजर में मिल सकती हैं, जहां आप डुप्लीकेट फाइलों को देखकर उन्हें हटा सकते हैं।
- वॉट्सऐप से बिना जरूरत की सभी मीडिया फाइलों (फोटो और वीडियो) को डिलीट कर दें। यह विकल्प आपको फोन की गैलरी में मिल जाएगा, जहां आप वॉट्सऐप फोल्डर में जाकर अनावश्यक फाइलें हटा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अब WhatsApp पर भेजी गई फोटो बिना आपकी इजाजत कोई नहीं कर पाएगा Save, चाहिए होगी आपकी परमिशन
वॉट्सऐप पर चैट हिस्ट्री करें डिलीट
- वॉट्सऐप स्टोरेज भरने का एक बड़ा कारण चैट हिस्ट्री भी होती है। इसे साफ करने के लिए आपको चैट हिस्ट्री डिलीट करनी होगी।
- इसके लिए पर्सनल चैट को खोलें, जिसकी हिस्ट्री आप डिलीट करना चाहते हैं।
- स्क्रीन के ऊपरी या निचले दाहिने कोने में दिख रहे तीन डॉट्स वाले मेनू पर क्लिक करें।
- विकल्पों में 'More'पर क्लिक करें।
- इसके बाद, 'Clear chat' का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है।
- पुष्टि करने के लिए 'Clear chat' पर टैप करें।
- इसी तरह, आप ग्रुप चैट को भी साफ कर सकते हैं। ग्रुप चैट में अक्सर बहुत सारी तस्वीरें, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज होते हैं, जिन्हें समय-समय पर डिलीट करना स्टोरेज प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें- Instagram Reels को सीधा WhatsApp Story पर भी लगा सकती हैं आप, यहां जानें स्टेप बाय प्रोसेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।