Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:30 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Topper List 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

Rajasthan RBSE 10th Toppers List 2024: राजस्थान बोर्ड में पिछले साल 2023 में 10वीं कक्षा का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा था। पिछले साल परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 50 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिए गए थे। यहां देखें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट
Updated:- 2024-05-29, 17:46 IST
image

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं कक्षा का परिणाम 29 मई 2024, बुधवार को शाम 5 बजे जारी हुआ। बोर्ड प्रशासन और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। आइए जानते हैं  पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुड़िया मीणा की इस सफलता पर उनके परिवार, शिक्षक और पूरे जिले के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024

  • कुल उत्तीर्ण: 93.03 फीसदी
  • छात्र: 92.64 फीसदी
  • छात्राएं: 93.46 फीसदी

साल 2023 में 10वीं कक्षा का परिणाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने जानकारी दी है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दसवीं कक्षा में 10,62,341 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे। उनकी परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 2023 में 10वीं कक्षा का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा था। पिछले साल परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 50 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिए गए थे, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव होने की वजह से करीब 60 दिन बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है।

Rajasthan Board Class, RBSE th Toppers List

आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। पिछले साल, 2023 में, 90 फीसदी से ज्यादा बच्चे पास हुए थे। इस दौरान 4,21,748 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया था, जबकि 3,77,345 बच्चों ने सेकेंड डिवीजन हासिल किए थे। इसके अलावा, करीब 1.43 लाख बच्चों ने थर्ड डिवीजन से पास किया था। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया था और अच्छे परिणाम हासिल किए थे।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले, राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, 'राजस्थान बोर्ड एग्जाम' लिंक पर क्लिक करें।

अपना डिटेल सब्मिट करें

अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

Rajasthan Board Class, RBSE th Toppers List

रिजल्ट देखें

सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 12th Topper List 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का एक साथ आया रिजल्ट, जानें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का पिछले पांच साल की पासिंग फीसदी इस प्रकार है

  • साल 2023 में लड़कों की 89.78  फीसदी पासिंग दर थी, वहीं लड़कियों की 91.3। कुल मिला कर 90.49 फीसदी था।
  • साल 2022 में  लड़कों की 81.62  फीसदी पासिंग दर थी, वहीं लड़कियों की 84.38। कुल मिला कर 82.89 फीसदी से बच्चे पास हुए।
  • साल 2021 में लड़कों की 99.51  फीसदी पासिंग दर थी, वहीं लड़कियों की 99.62। कुल मिला कर 99.56 फीसदी रहा है।
  • साल 2020 में  लड़कों की 78.99  फीसदी पासिंग दर थी, वहीं लड़कियों की 81.41। कुल मिला कर 80.64 फीसदी था।
  • साल 2019 में लड़कों की 79.45  फीसदी पासिंग दर थी, वहीं लड़कियों की 80.45। कुल मिला कर 79.85 फीसदी पा कर बच्चे पास हुए।

2021 में 10वीं कक्षा का पासिंग फीसदी अत्यधिक था, जो 99.56 फीसदी था। यह संभवतः COVID-19 महामारी के कारण विशेष मूल्यांकन प्रणाली के परिणामस्वरूप हुआ था। 2019 में पासिंग प्रतिशत सबसे कम था, 79.85 फीसद क्रमशः। पिछले 5 वर्षों में, पासिंग फीसदी में उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन 2020 को छोड़कर 80 फीसदी से ऊपर रहा है।

Rajasthan Board RBSE th Toppers List

इसे भी पढ़ें: 12वीं के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं करियर तो ऐसे करें आवेदन

राजस्थान बोर्ड ने 2019 में जारी हुई टॉपर लिस्ट के मुताबिक, रैंक 1 हितेश कुमार शर्मा ने हासिल की थी। रैंक 2 पर कौशल कुमार और कोमल ने रैंक तीन हासिल की थी। वहीं, साल 2022 में कुल पासिंग फीसदी 82.89 दर्ज किया गया था। लड़कों का 81.62 फीसदी दर रहा और लड़कियों का 84.38 फीसदी पासिंग दर था।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।