UP Board 12th Topper List 2024: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

UP Board 12th Topper List 2024: एग्जाम देने के बाद अगर किसी बात का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जाता है, तो वो रिजल्ट है। जब तक रिजल्ट नहीं आता, तब तक तमाम छात्राओं की सांस गले में अटकी रहती है। वहीं, अब यह इंतजार धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है, सभी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर रहे हैं। जी हां, बिहार बोर्ड के बाद अब यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट जारी किया है।
हालांकि, पिछले साल भी यूपी बोर्ड की तरफ से दोनों क्लास यानी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट साथ में जारी किए गए थे। आज दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे।
यूपी बोर्ड के 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद बच्चे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। यह जानना बहुत दिलचस्प होगा कि इस बात किस स्ट्रीम के छात्र बाजी मारते हैं, लेकिन आइए इससे पहले जानते हैं कि पिछले 5 सालों में यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसा रहा है और किस स्ट्रीम के छात्रों ने टॉप किया है।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट के आंकड़े
- कुल छात्र- 25,60,882
- पास हुए छात्रों की कुल संख्या- 1315203
- कितने लड़के पास हुए- 14,12,806
- कितनी लड़कियां पास हुई- 11,48,076
- एग्जाम सेंटर- 7,864
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2024 (UP Board Class 12th topper 2024)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा करीब 25 लाख छात्रों ने राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के माध्यम से दी थी। बता दें कि सत्र 2023-24 के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया था।
सूत्रों के अनुसार इस वर्ष के कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया गया था। वहीं, UP Board 12th Result 2024 का रिजल्ट उत्तर प्रदेश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है।
- रैंक 1- इस साल पहले नंबर पर सीतापुरके शुभम वर्मा ने 97.80 पर्सेंट लाकर यूपी में टॉप किया है।
- रैंक 2- बागपत के विषु चौधरी ने 97.6 पर्सेंट लाकर दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज किया है।
- रैंक 3- अमरोहा से काजल सिंह ने 97.6 पर्सेंट लाकर तीसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज किया है।
इसे जरूर पढ़ें- UP Board 10th & 12th Result 2024: कहां और कैसे चेक करें यूपी बोर्ड (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के परिणाम
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2023 (UP Board Class 12th topper 2023)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 में कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम 25 अप्रैल, 2023 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया था। सत्र 2022-2023 शीर्ष अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र छात्राओं की सूची भी जारी की गई थी।
इसमें कक्षा 12वीं की 2023 की परीक्षा में शुभ छपरा 98.8, सौरभ गंगवार 97.20 और अनामिका 97.20 ने टॉप किया था। बता दें कि इस वर्ष कुल 27 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची 2022 (UP Board Class 12th topper 2022)

बता दें कि साल 2022 में UPMSP की ओर से कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
- रैंक 1- फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था।
- रैंक 2- बाराबंकी से योगेश प्रताप सिंह ने 95 और प्रयागराज से अंशिका यादव ने 95 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया था।
- रैंक 3- इसके अलावा बाल कृष्ण ने 94 और प्रखर पाठक 94 और दिया मिश्रा ने भी लिस्ट में अपना नाम टॉपर लिस्ट में दर्ज किया था।
इसे जरूर पढ़ें- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट लिंक upmsp.edu.in पर, बिना इंटरनेट के ऐसे करें चेक परिणाम
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर सूची 2020 (UP Board 12th Topper List 2020)
- रैंक 1- अनुराग साल 2020 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर रहे थे। इन्होंने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
- रैंक 2- दूसरी रैंक हासिल करने वाले प्रांजल सिंह थे। उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा में 96 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया था।
- रैंक 3- छात्र उत्कर्ष शुक्ला ने यूपी की मेरिट में तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल में भी 92.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर रहे थे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- (@Freepik)
- 12वीं क्लास का रिजल्ट कैसे देखते हैं?
- रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकता है।
- यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के कुल अंक कितने हैं?
- यूपी 12वीं परीक्षा के प्रत्येक पेपर में कुल अंक 100 हैं।
- यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब हुई?
- यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
