इस राज्य में एक्साइज एंड टैक्सेशन की निकली वैकेंसी, 21 जनवरी है एप्लीकेशन की लास्ट डेट...जानें डिटेल्स

PSSSB ने एक्साइज और टैक्सेशन विभाग में वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं PSSSB की नई वैकेंसी से जुड़ी अन्य डिटेल्स।
Updated:- 2025-01-16, 21:04 IST
PSSSB Excise Inspector Vacancy

पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड यानी PSSSB ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। PSSSB की इस नई वैकेंसी के लिए 1 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा करा सकते हैं। बता दें, PSSSB की एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद की इस वैकेंसी के लिए 21 जनवरी तक ही अप्लाई किया जा सकता है।

PSSSB ने कुल कितनी वैकेंसी निकाली?

पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए कुल 41 वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के तहत जनरल कैटेगरी के लिए 15, SC (M&B) के लिए 06, SC (R&O) के लिए 02, BC के लिए 6, एक्स सर्विसमैन (जनरल/सेल्फ डिपेंडेंट) के लिए 3, एक्स सर्विसमैन SC के लिए 2, स्पोर्ट्स (जनरल) के लिए 2, PwD के लिए 3, EWS के लिए 4 पद रिजर्व हैं।

PSSSB एक्साइज एंड टैक्सेशन वैकेंसी के लिए जरूरी योग्यता 

Excise and Taxation Inspector Jobs

  • एक्साइज एंड टैक्सेशन की इस नई वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं, अलग-अलग कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

  • PSSSB एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। ग्रेजुएशन के अलावा उम्मीदवार को 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स भी पूरा किया होना चाहिए।

  • 10वीं या मैट्रिक तक, आवेदक पंजाबी भाषा विषय के तौर पर पढ़ा हो।

इसे भी पढ़ें: क्या आपके पास है B.E या B.Tech की डिग्री? राजस्थान के इस विभाग की वैकेंसी के लिए करें आवेदन, जानें डिटेल्स

पंजाब एक्साइज इंस्पेक्टर 2025 भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

PSSSB एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस दो स्टेज का है। पहले स्टेज में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा OMR बेस्ड होगी और पूरी तरह से ऑफलाइन होगी।

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे स्टेज में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद, सिलेक्शन की आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

PSSSB की वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?

एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर वैकेंसी से जुड़ा ऑफिशियल नोटिफिकेश खोजें और उसे डिटेल से समझें। अब एक्साइज इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा, उसमें अपनी डिटेल्स भरें।

रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और वर्क एक्सपीरियंस जैसी डिटेल्स भरें। अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड आदि अपलोड करें।

आखिरी में फीस जमा करके एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

कितनी है एप्लीकेशन फीस? 

Punjab govt jobs

PSSSB की एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी/स्वतंत्रता सेनानी/खिलाड़ी के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है। वहीं, SC/BC/EWS के लिए 250 रुपये, एक्ससर्विस मैन एंड डिपेंडेंट के लिए 200 रुपये फीस है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में निकली इस पद के लिए 90 वैकेंसी, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन...जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

कितनी मिल सकती है सैलरी?

PSSSB एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर वैकेंसी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीना 35 हजार 400 रुपये सैलरी मिल सकती है। सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवार को HRA, TA, DA, इंश्योरेंस, PF आदि की सुविधा भी मिल सकती है।  एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर वैकेंसी 2025 से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।