OPSC OCS Recruitment 2026 Last Date: सिविल सेवा के 465 पदों पर निकली भर्ती, 21 साल की महिलाएं हैं योग्य; पढ़ें डिटेल्स

Odisha Public Service Commission 2026 Recruitment: 12वीं या ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप कंपीटिशन एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओपीएससी ओसीएस 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत ग्रुप ए और बी के 465 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे लेख में पढ़ें आवेदन प्रक्रिया, तारीख, आयु सीमा, योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स
ओडिशा लोक सेवा आयोग ने किन पदों के लिए भर्ती निकाली गई है?

ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई 465 रिक्तियां में विभिन्न पद शामिल हैं। ग्रुप ए में ओडिशा पुलिस सेवा में 12 और ओडिशा प्रशासनिक सेवा में 14 वैकेंसी हैं। ग्रुप बी में राजस्व सेवा (113), कराधान एवं लेखा सेवा (176) और श्रम सेवा (98) हैं। इसके अलावा सहकारिता, कौशल विकास, उत्पाद शुल्क, पर्यटन, कल्याण और परिवहन सेवाओं में भी अवसर हैं। कुल 465 पद में से 104 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- CBSE Board 2026: सिलेबस के बोझ के बीच कैसे खुश रहें छात्र? रटने के बजाय समझने पर दें जोर
OPSC OCS 2026 पद पर आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा
OPSC OCS 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- अधिसूचना जारी होने की डेट- 31 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट- 20 जनवरी 2026
- आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 20 फरवरी 2026
- प्रारंभिक परीक्षा की डेट- 7 जून 2026
OPSC OCS 2026 के लिए सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?

OPSC OCS 2026 पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नियुक्ति के लिए तीर स्टेज क्रास करने होंगे। प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू। परीक्षा पास करने वाले ग्रुप ए पदों के लिए 56,100 रुपये प्रति माह और ग्रुप बी पदों के लिए 44,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
OPSC OCS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

- आवेदन करने के लिए सबसे पहले OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Login and Apply Online पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्टर करने और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए एप्लिकेंट्स के पास एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
- लॉगिन करने के बाद एक्टिव एडवर्टाइजमेंट के बगल में "Click Here" टू अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- "Click Here" टू अप्लाई लिंक पर क्लिक करने पर, सिस्टम एडवर्टाइजमेंट के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के हिसाब से एप्लिकेंट की एलिजिबिलिटी चेक करता है।
- अगर एलिजिबिलिटी पूरी नहीं है, तो सिस्टम द्वारा इनएलिजिबलिटी का सही मैसेज दिखाया जाता है।
- सिर्फ एलिजिबिलिटी की शर्तें पूरी करने वाले एप्लिकेंट की एप्लीकेशन ही सिस्टम द्वारा एक्सेप्ट की जाएगी।
- जिन कैंडिडेट को पेमेंट से छूट मिली है, वे अपनी एप्लीकेशन जमा करेंगे और एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- सक्सेसफुल पेमेंट के बाद कैंडिडेट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: ग्रेजुएशन पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जान लें सैलरी और सुविधा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock, OPSC Official Website
- OPSC OCS 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा कब है?
- OPSC OCS 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा 7 जून को है।
- OPSC OCS 2026 के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?
- OPSC OCS 2026 के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।