Old Phone Hacks: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं CCTV कैमरा, घर की सेफ्टी में बड़े काम आएगा ये देसी जुगाड़

How To Make CCTV Camera From Old Phones: आज के समय में फोन हमारी लाइफ का जरूरी हिस्सा बन गया है। फोन के बिना हमारा कोई काम भी नहीं हो पाता है। किसी काे पैसे भेजने हों, दूर बैठे रिश्तेदारों से बात करनी हों या ऑनलाइन टिकट बुक करना हो तो सभी काम आसानी से स्मार्टफोन से हो जाते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं कि हर साल अपना फोन चेंज करते हैं। ऐसे में पुराना फाेन कई बार तो इस्तेमाल कर लिया जाता है और कई बार तो ये ऐसे ही बेकार हो जाता है।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका पुराना फोन आपकी सुरक्षा में बहुत काम आ सकता है? अगर आपके पुराने फोन का कैमरा ठीक से चल रहा है और इंटरनेट कनेक्ट हो जाता है, तो आप उसे आसानी से CCTV कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप पुराने फोन को CCTV कैमरा कैसे बना सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1769573897611.jpg)
CCTV कैमरा बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
- एक पुराना स्मार्टफोन
- एक नया स्मार्टफोन
- अच्छा WiFi कनेक्शन
- चार्जर और केबल
- फोन रखने के लिए स्टैंड
आपका पुराना स्मार्टफोन CCTV कैमरे का काम करेगा और वहीं नया फोन स्क्रीन की तरह इस्तेमाल होगा, जिससे आप लाइव वीडियो देख सकेंगी।
यह भी पढ़ें- घर में CCTV लगवाने से पहले जान लें ये 3 टेक्निकल बातें, तभी दूसरों पर रख सकेंगे पैनी नजर
सिक्योरिटी कैमरा ऐप कैसे सेलेक्ट करें?
सबसे पहले आप दोनों फोन के ऐप स्टोर में जाकर एक ट्रस्टवर्दी सिक्योरिटी कैमरा ऐप डाउनलोड करें। ऐसे ऐप डाउनलोड करें जिसकी रेटिंग अच्छी हो। ऐसे ऐप आमतौर पर ये फैसिलिटीज देते हैं-
- लाइव वीडियो देखने का ऑप्शन
- जरूरत पड़ने पर वीडियो रिकॉर्ड करना
- अलर्ट देना
- वीडियो फोन या क्लाउड में सेव होना
दोनों फोन को कैसे करें कनेक्ट?
जब आप ऐप इंस्टॉल कर लें तो दोनों फोन में ही एक ही अकाउंट से लॉग-इन करें। ये बहुत जरूरी है, तभी दोनों डिवाइस आपस में जुड़ पाएंगे। अब आप ऐप में जाकर पुराने फोन को कैमरा डिवाइस के तौर पर सेलेक्ट करें और नए फोन को व्यूअर की तरह सेट करें।
इसके बाद ऐप में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। कुछ ही सेकंड में पुराने फोन का कैमरा नए फोन की स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
-1769573977161.jpg)
फोन को कहां और कैसे रखें?
पुराने फोन को उस जगह रखें, जहां की आप निगरानी रखना चाहती हैं। जैसे-
- घर का मेन गेट
- बालकनी
- बच्चों का कमरा
- स्टोर रूम या दुकान
फोन को रखते समय ध्यान रखें कि फोन अच्छी तरह से सेट हो गया हो। फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखें, क्योंकि CCTV की तरह इस्तेमाल करने पर बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। वहीं, फोन को ऐसी जगह रखें जहां बारिश होने पर फोन भीगे नहीं।
मोशन अलर्ट और रिकॉर्डिंग सेट करें
जब आप फोन को अच्छी तरह से सेट कर दें तो इसके बाद ऐप की सेटिंग में जाकर मोशन डिटेक्शन ऑन कर दें। इससे जैसे ही वहां कोई हलचल होगी, आपके नए फोन पर तुरंत नोटिफिकेशन आ जाएगा। अगर जरूरत हो तो वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी आप शुरू कर सकती हैं। इससे आप बाद में आसानी से रिकॉर्ड हुए फुटेज देख पाएंगी।
तो अगर आप भी पुराने फोन का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन है। इस आसान ट्रिक से आपका पुराना स्मार्टफोन आपके बहुत काम आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।