NEET PG 2024 Result: जल्द जारी होने वाला है NEET PG का रिजल्ट, जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन का प्रोसेस

नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंस की तरफ से जल्द ही NEET PG-2024 का रिजल्ट जारी होने वाला है। NEET PG एग्जाम 11 अगस्त को आयोजित कराया गया था। डॉक्टर की पढ़ाई में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए उम्मीदवार को NEET PG की परीक्षा को पास करना जरूरी होता है। अगर आप ने भी नीट पीजी की परीक्षा दी हैं, तो ऑफिशियल साइट nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा से पहले इस विषय के बारे में ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी थी। बता दें इस साल नीट पीजी का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
NEET PG 2024 रिजल्ट

NEET PG 2024 का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों के अंदर जारी कर दिया जाता है। बता दें, परीक्षा की तारीख के बाद, NBE ने आधिकारिक साइट पर रिजल्ट की तारीख की घोषणा करता है। रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए एनबीई की ऑफिशियल साइट nbe.edu.in पर नियमित रूप से चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-JSSC Stenographer 2024: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब शुरू होगा आवेदन
जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस
- NEET PG रिजल्ट के लिए NBEMS ने नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस को सेलेक्ट किया है, क्योंकि परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट कराया गया था। इसके अंतर्गत यह अनुमान लगाया जाता है कि किस शिफ्ट में कौन सा पेपर कराया गया था और कौन सी शिफ्ट का पेपर आसान आया था। इसके आधार पर अंक तय किए जाते हैं।
- NEET PG परीक्षा में कई सेट के प्रश्नपत्र होते हैं, जिनके कठिनाई स्तर अलग-अलग हो सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी उम्मीदवारों के बीच समानता बनी रहे, नॉर्मलाइजेशन का उपयोग किया जाता है।
- नॉर्मलाइजेशन के लिए Equipercentile Equating या Item Response Theory (IRT) का उपयोग किया जाता है, जो विभिन्न प्रश्नपत्र सेटों के कठिनाई स्तर को समायोजित करती हैं।
- NEET PG रिजल्ट पर्सेंटाइल स्कोर में पेश किए जाते हैं। पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि एक उम्मीदवार ने अपने स्कोर के आधार पर अन्य उम्मीदवारों की तुलना में कैसा प्रदर्शन किया।
- नॉर्मलाइजेशन के बाद, उम्मीदवारों की पर्सेंटाइल स्कोर का उपयोग करके एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यह मेरिट लिस्ट नीट पीजी काउंसलिंग और चयन प्रक्रिया के लिए उपयोग की जाती है।
कैसे डाउनलोड करें NEET PG रिजल्ट

- NEET PG रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एनबीई नीट की ऑफिशियल साइट natboard.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे NEET PG रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां पर लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट को चेक कर पेज डाउनलोड करें।
इसे भी पढ़ें-इस स्कॉलरशिप के जरिए लड़कियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, जानें आवेदन करने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।