Most Expensive School of India: सबसे महंगे स्कूलों में शुमार है पहाड़ों की गोद में बसा दून इंटरनेशनल, जानें कितनी है फीस और भला ऐसा क्या है खास

पहाड़ों की गोद में बसा देहरादून अपनी हरियाली और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन देहरादून में पिकनिक स्पॉट्स के साथ-साथ एक ऐसा स्कूल भी है, जिसके चर्चे सिर्फ देश नहीं विदेशों में भी हैं। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं भारत के सबसे महंगे और बेस्ट स्कूलों में शुमार दून इंटरनेशनल के बारे में। दून इंटरनेशनल एक बोर्डिंग स्कूल है और को-एड एजुकेशन ऑफर करता है।
दून इंटरनेशनल स्कूल की ऑफिशियल तौर पर 1993 में स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज भी इस स्कूल की पॉपुलैरिटी में कमी नहीं आई है, यहां अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना कई पैरेंट्स देखते हैं।
दून इंटरनेशनल स्कूल में क्या है खास?
- दून इंटरनेशनल स्कूल में उच्च स्तर की एजुकेशन दी जाती है, जिसके लिए नेशनल और इंटरनेशनल क्लासेस को ध्यान में रखकर सिलेबस डिजाइन किया गया है।
- दून इंटरनेशनल स्कूल में लड़के और लड़कियों के लिए कैंपस पर रेसिडेंस की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जहां ट्रेन स्टाफ मेंबर, हाउसमिस्ट्रेस और हाउसमेस्टर के साथ सपोर्टिव स्टाफ होता है जो बच्चों की ग्रोथ और डेवलपमेंट में मदद करते हैं। दून इंटरनेशनल स्कूल में कई नामी लोगों ने पढ़ाई है।
इसे भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या है धीरूभाई अंबानी स्कूल में कि नर्सरी की फीस के लिए चुकाने पड़ते हैं इतने लाख, जानें सब कुछ
- रेसिडेंशियल स्कूल होने की वजह से दून इंटरनेशनल स्कूल में मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध है। स्कूल में एक हाउस डॉक्टर मौजूद रहता है, जो बच्चों की जरूरतों का ध्यान और रेगुलर चेकअप करता है।
- दून इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को हेल्दी और बैलेंस डाइट वाली मील्स भी उपलब्ध कराई जाती हैं। स्कूल के शेफ, बच्चों की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखकर मेन्यू डिजाइन करते हैं। वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों तरह का खाना बच्चों के लिए तैयार किया जाता है।
- दून इंटरनेशनल स्कूल में स्मार्ट क्लासेस, साइंस लैब्स, कंप्यूटर लैब, डांस, गेम्स और आर्ट के लिए भी स्पेशल क्लासेस होती हैं। साथ करियर और जनरल काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
- दून इंटरनेशनल स्कूल में रेमेडियल क्लासेस और सभी के लिए एक्स्ट्रा ट्यूशन की सुविधा भी है।
- स्कूल में 24 घंटे की सिक्योरिटी और सीसीटीवी सर्विलेंस की सुविधा भी मौजूद है। दून इंटरनेशनल की सबसे महंगे स्कूलों में गिनती की जाती है।
दून इंटरनेशनल में फीस कितनी है?
दून इंटरनेशनल स्कूल का यहां 2024-25 का फीस स्ट्रक्चर बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- मिडिल क्लास फैमिली के बच्चों को भी मिल सकता है इटली में पढ़ने का मौका, क्या इस स्कॉलरशिप के बारे में पता है आपको?
- स्कूल में एडमिशन के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा करानी होती है, जो नॉन-रिफंडेबल होती है। यह 10 हजार रुपए है। फिर 40 हजार रुपए एडमिशन फीस है, यह भी नॉन रिफंडेबल है। सिक्योरिटी फीस 20 हजार रुपए है, यह रिफंडेबल है।
- दून इंटरनेशनल देहरादून की फर्स्ट टर्म फीस (अप्रैल-सितंबर), जिसे अप्रैल में जमा करना होता है, वह नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक 1 लाख 70 हजार रुपए है।
- 9वीं और 10वीं की ट्यूशन फीस, बोर्डिंग और लोडिंग चार्जेस करीब 1 लाख 80 हजार रुपए है।
- 11वीं और 12वीं की फर्स्ट टर्म फीस 1 लाख 90 हजार रुपए है। इतनी ही फीस दूसरे टर्म की होती है।
एडमिशन के समय कितनी फीस देनी होती है?
- एडमिशन के समय नर्सरी से 8वीं क्लास के लिए 2 लाख 70 हजार रुपए जमा कराने होते हैं। जिसमें रजिस्ट्रेशन, एडमिशन फीस, सिक्योरिटी और पहले टर्म की फीस शामिल है।
- 9वीं और 10वीं के बच्चों के एडमिशन के लिए 2 लाख 80 हजार रुपए फीस के तौर पर जमा कराने होते हैं, जिसमें सभी चार्ज शामिल हैं।
- 11वीं और 12वीं के एडमिशन के लिए 2 लाख 90 हजार रुपए जमा कराने होते हैं। स्कूल के नियमों के मुताबिक, जैसे ही बच्चे का एडमिशन एक्सेप्ट कर लिया जाता है, वैसे ही कंफर्म करने के लिए सभी पेमेंट्स जमा करानी होती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।