Airport Vacancy 2024: भारतीय एविएशन सर्विसेज ने कई पदों पर निकाली बंपर भर्ती, मिलेगी मोटी रकम.. सिर्फ यही अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

Airport Vacancy 2024: अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, भारतीय एविएशन सर्विसेज की ओर से हवाई अड्डों के लिए 3 हजार से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के भितर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार को अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंडरी (10+2) में उत्तीर्ण होने की सर्टिफिकेट होनी चाहिए। बात आयु सीमा की करें तो इसके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के हिसाब से ऊपरी आयु सीमा में ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जानी है। आपको बता दें, इसकी आयु की गणमा 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें एप्लीकेशन का प्रोसेस और लास्ट डेट
ऐसे करें आवेदन
- भारतीय एविएशन सर्विसेज की भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट bhartiyaaviation.in पर जाकर आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- प्रोसेस पूरी करने के बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूर्ण रूप से भर सकते हैं।
- अंत में, निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इसका एक पीडीएफ अवश्य डाउनलोड कर लें। बाद में, प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।
इसे भी पढ़ें- स्कॉलरशिप या फेलोशिप पाने के लिए क्या आप भी कर रही हैं तैयारी? यहां जानें दोनों के बीच का अंतर और फायदे
आवेदन शुल्क क्या है?
ग्राहक सेवा एजेंट (CSA) के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर GST सहित 380 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा, लोडर/ हाउसकीपिंग के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट को 340 रुपये GST सहित भुगतान करना होगा।
इसे भी पढ़ें- भर्ती परीक्षा गड़बड़ी रोकने के लिए अब हर स्टूडेंट का बनेगा यूनिक कार्ड, नहीं बना पाएंगे फर्जी मार्कशीट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।