Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

भर्ती परीक्षा गड़बड़ी रोकने के लिए अब हर स्टूडेंट का बनेगा यूनिक कार्ड, नहीं बना पाएंगे फर्जी मार्कशीट

Unique Identification (UID) number For Students: भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हर छात्र का एक यूनिक कार्ड बनाया जाएगा। यूनिक कार्ड निश्चित रूप से फर्जी मार्कशीट और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए किया गया है।
Updated:- 2024-10-09, 18:52 IST
image

What Is UID Number: यूआईडी का मतलब है यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर, जिसे प्रत्येक स्टूडेंट्स को दिया जाने वाला एक विशिष्ट नंबर है ताकि व्यक्ति की अलग और विशिष्ट पहचान हो सके। इसकी मदद से व्यक्ति से जुड़े दस्तावेज की पहचान की जा सकती हैं। चलिए जानते हैं कि यह क्या और यह किस प्रकार से काम करेगा।

यूनिक कार्ड से क्या लाभ होंगे?

unique identification uid number for students

  • यूनिक कार्ड की मदद से भर्ती परीक्षाओं में होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। इसकी मदद से हर एक छात्र की अपनी एक-पहचान होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी व्यक्ति किसी और की जगह परीक्षा नहीं दे सकेगा।
  • फर्जी मार्कशीट बनाने या परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। यूआईडी कार्ड की मदद से भर्ती प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी हो जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों को ही नौकरी मिल सकेगी।
  • परीक्षा में होने वाली धोखाधड़ी को रोककर सभी उम्मीदवार को समान आधार पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। साथ ही उन्हें उम्मीदवारों के प्रतियोगिता का स्तर भी बढ़ जाएगा।

 इसे भी पढ़ें-Government Exams Preparation Tips: सिर्फ फॉर्म भरना ही जरूरी नहीं, सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ इस बात का भी जरूर रखें ध्यान

यूनिक कार्ड कैसे काम करेगा?

स्टूडेंट्स के नाम पर तैयार इस कार्ड में छात्र की बायोमेट्रिक जानकारी जैसे उंगलियों के निशान, आंखों की रेटिना आदि कलेक्ट की जाएगी। साथ ही छात्र के डिजिटल हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि की जानकारी भी इस कार्ड में होगी।

यूनिक कार्ड बनवाने क्या करें?

unique identification number for students

स्टूडेंट्स यूनिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया संस्थान या राज्य सरकार के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है। आमतौर पर, यह प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से की जा सकती है।

  • कार्ड बनवाने के लिए छात्रों को आवेदन करना होगा, इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब कार्ड बनाने के लिए शुल्क जमा करके सबमिट करें।
  • आवेदन स्वीकृत होने के बाद, आपको कार्ड कुछ दिनों में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने से पहले जानें दोनों के बीच अंतर और फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।