कैसे करें Aadhaar Mitra Chatbot का इस्तेमाल, 1 मिनट में जानिए अपने सवालों के फटाफट जवाब

How To Use Aadhaar Mitrs Chatbot: आधार कार्ड हमारी पर्स में रखा एक ऐसा दस्तावेज है, जो न केवल एक आम पहचान पत्र बल्कि सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर वेरिफिकेशन प्रोसेस में अहम भूमिका निभाता है। अब ऐसे में यूजर आधार कार्ड में मौजूद त्रुटि और अन्य डिटेल्स को जन सेवा केंद्र या फिर ऑफिशियल ऐप पर जाकर इसे सही करवाते हैं, लेकिन कई बार आधार कार्ड से जुड़े कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिनके जवाब हमें तुरंत जानने होते हैं। अब ऐसे दिक्कत यह होती है कि इसके लिए हमें कैफे या किसी जानकार के पास जाना पड़ता है। इस स्थिति में अगर आपसे कहा जाए कि अब आप बिना किसी की मदद लिए फटाफट अपने सभी प्रश्नों के उत्तर केवल एक क्लिक में जान पाएंगी, तो यकीनन आपको खुशी होगी और सवाल होगा कैसे?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों की सुविधा के लिए एक नया और स्मार्ट टूल आधार मित्र चैट बॉट पेश किया है। इस लेख में जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल-
आधार मित्र क्या है? (Aadhaar Mitra Chatbot)

आधार मित्र, UIDAI का चैटबॉट है जो आधार कार्ड और उससे संबंधित सुविधाओं के बारे में तुरंत जवाब देता है। आप UIDAI वेबसाइट पोर्टल के होम पेज पर चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं। यह चैटबॉट UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करने के बाद राइट हैंड पर नीले रंग के Ask udai नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- Aadhaar PVC Card के लिए अब 50₹ नहीं, देने होंगे इतने रुपये; UIDAI ने जारी किए नए रेट्स
आधार मित्र चैटबॉट का कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Aadhaar Mitra Chatbot)

अगर आप आधार मित्र ऐप का उपयोग करके अपने आधार संबंधी प्रश्नों की जानकारी पाना चाहती हैं, तो इसकी मदद ले सकती हैं। ये सवाल जैसे जिनमें नामांकन कहां करें, अपडेट कैसे करें, आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें, ऑफलाइन ईकेवाईसी क्या है, आदि शामिल हैं। आप आधार कार्ड सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं, जैसे पीवीसी स्थिति की जांच करना, पीईसी (स्थायी नामांकन केंद्र) का पता लगाना, ई-आधार, खोए हुए आधार को पुनः प्राप्त करना और आधार नामांकन/अपडेट स्थिति की जांच करना शामिल है।
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
- इसके बाद होमपेज के नीचे दायीं तरफ दिख रहे आस्क आधार पर क्लिक करें ।
- फिर शुरू करें पर क्लिक करें ।
- इसके बाद इनपुट फील्ड में अपनी क्वेरी लिखें फिर सेंड बटन पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें- Aadhaar App में आया नया My Contact Card Feature क्या है? सेकंडों में शेयर कर पाएंगी अपनी डिटेल्स, जानें तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Uidai Official website Screenshot
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।