Instagram Reels: अब रोज अपलोड का झंझट खत्म, एक साथ करें पूरे हफ्ते की वीडियो शेड्यूल, जानें कैसे

Instagram पर रील्स शेड्यूल कैसे करें, यह आज भी बहुत से लोग नहीं जानते। कई इन्फ्लुएंसर्स को आज भी लगता है कि शेड्यूलिंग केवल YouTube पर ही होती है और इंस्टाग्राम पर आपको रोज मैन्युअली ही रील अपलोड करनी पड़ती है, हालांकि ऐसा नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इंस्टाग्राम भी रील्स अपलोड करने के लिए Schedule का ऑप्शन देता है। बस इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम पर रील्स शेड्यूल करने के कुछ सरल और उपयोगी तरीके बताएंगे।
Instagram Reels कैसे शेड्यूल करें?
- Instagram ऐप खोलें और अपनी गैलरी से कोई भी वीडियो सिलेक्टर करें, जिसे शेड्यूल करना चाहती है।
- वीडियो सिलेक्ट करने के बाद आप वीडियो से जुड़े कैप्शन और हैशटैग डाल लें।
- जिस तरह से आप रोज वीडियो अपलोड करते हैं, उसी प्रक्रिया को आपको फॉलो करना है।
- वीडियो से जुड़ी सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको पब्लिश के साइड में More Option नजर आएगा।
- यहां जब आप क्लिक करेंगे, तो आपको शेड्यूल करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
- शेड्यूल पर क्लिक करने के बाद आपको लगभग 1 महीने की वीडियो शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां आप डेट और टाइम सिलेक्ट कर सकती हैं।
- ध्यान रखें कि इसमें आप केवल 00, 5 10, 15, 20 और 25 जैसे टाइम टेबल पर ही शेड्यूल कर पाएंगी।
इसे भी पढे़ं- Instagram Professional Dashboard क्या है? जानें इसका मतलब और इससे कमाई का जरिया
Instagram Reels शेड्यूलिंग में नहीं मिलती ये सुविधाएं
- जब आप टाइम शेड्यूल करेंगी, तो आप इसमें पोल एड नहीं कर सकतीं।
- इसके साथ ही आप वीडियो पर कोई लिंक भी एड नहीं कर पाएंगी।
- शेड्यूल करने के बाद अगर आप टाइम बदलना चाहती हैं, तो उसी रील पर जाकर शेड्यूल को ऑफ कर सकती हैं।
- शेड्यूलिंग की गई वीडियो अगर लाइव हो जाए, तो इसे ड्राफ्ट नहीं किया जा सकता।
- आप इसे Archive या हाइड कर सकती हैं या फिर डिलीट भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रोज वीडियो डालने के बाद भी आपके Instagram Reels पर व्यूज क्यों नहीं आते, जानें क्या हो सकते हैं कारण
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- क्या Instagram पर रील्स को शेड्यूल किया जा सकता है?
- हां, अब Instagram में आधिकारिक तौर पर Reels शेड्यूल करने का ऑप्शन आ गया है।
- रील्स शेड्यूल करने के लिए क्या अकाउंट Professional होना जरूरी है?
- नहीं, रील्स आप हर अकाउंट पर शेयर कर सकती हैं।
- क्या शेड्यूल की गई रील को एडिट किया जा सकता है?
- हां, आप Scheduled Content सेक्शन में जाकर टाइम बदल सकते हैं या रील को वापस Draft में भी ले जा सकते हैं।
- क्या शेड्यूल्ड रील तय समय पर अपने आप पोस्ट हो जाती है?
- हां, ऐप को खुला रहने की जरूरत नहीं है। Instagram खुद निर्धारित समय पर रील ऑटो-पोस्ट कर देता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।