फाइनेंस सेक्टर में बनाना चाहते हैं करियर, जानें कोर्स और एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स

वित्तीय मामलों का समाधान आंकड़ों से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में फाइनेंशियल एडवाइजर बनने के लिए फाइनेंस भाषा की सही पकड़ होनी जरूरी है। चलिए जानते है कि फाइनेंस सेक्टर में करियर कैसे बना सकते हैं।  
Updated:- 2024-07-23, 16:17 IST
image

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7वीं बार लगातार बजट पेश किया है। बजट तैयार करने के लिए पहले से पूरी फाइनेंशियल टीम बैठकर बातचीत और सभी तथ्यों को देखते हुए बजट तय करती हैं। ऐसे में बहुत से स्टूडेंट अपना करियर फाइनेंस सेक्टर में बनाना चाहते हैं। कस्टमर को उपयोगी वित्तीय सलाह देने के लिए इन दिनों फाइनेंशियल एडवाइजर की काफी मांग हो रही है। ऐसे में प्रोफेशनल्स फाइनेंसर की हर कपंनी में जरूरत होती है। फाइनेंस मामलों में ज्यादातर आंकडों का खेल और फाइनेंस की भाषा को समझना जरूरी होता है। अगर आपके अंदर यह क्वालिटी है तो आप फाइनेंस सेक्टर में अपना करियर बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इस सेक्टर में काम करने के लिए कोर्स और कौन से कॉलेज बेस्ट हैं।

फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने के लिए शैक्षिक योग्यता

Finance Sector Job

फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने के लिए उम्मीदवार को कैट एग्जाम क्लियर करना होता है। इसके बाद भारत के किसी भी अच्छे बिजनेस या मैनेजमेंट संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। इसके साथ ही फाइनेंस सेक्टर में उच्च शिक्षा के लिए आप किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री का होना जरूरी है।

पहले कामर्स के स्टूडेंट्स इस फील्ड में अपना करियर बना सकते थे। लेकिन बढ़ते क्षेत्र को देखते हुए बीएससी, बीए, बीबीए और बीई से पढ़े हुए छात्र भी एडमिशन ले सकते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आप एमबीए इन फाइनेंस, एमएस इन फाइनेंस, मास्टर डिग्री इन फाइनेंशियल इंजीनियरिंग, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस, एडवांस डिप्‍लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस जैसे कोर्स भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इस दिन से शुरू होगी NEET UG की काउंसलिंग, तैयार कर लें ये जरूरी Documents

फाइनेंस के इन सेक्टर में नौकरी का अवसर

Finance Sector Courses

फाइनेंस एडवाइजर,अकाउंटेंट, आडिटर, इकोनामिस्ट, इंश्योरेंस सेल्‍स एजेंट, इंश्योरेंस अंडरराइटर, लोन आफिसर, पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर, टैक्स इंस्पेक्टर, रेवेन्यू एजेंट आदि रोल में  काम कर सकते हैं। अगर आपने केवल फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है तो आप किसी बिजनेस न्यजू पेपर, पत्रिका आदि में फाइनेंस रिपोर्टर और वित्‍तीय विश्लेषक के रूप में भी काम कर सकते हैं। बता दें कि बैंक, इंश्योरेंस और ट्रेडिंग कंपनियां अपने वित्‍तीय उत्पादों मसलन, कर्ज, इंश्योरेंस, शेयर, ब्रांड्स और म्युचुअल फंड को बेचने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर्स का चयन करती हैं। इसके अलावा आज के समय विदेशों में भी फाइनेंशियल एडवाइजर की मांग काफी तेजी से हो रही है। 

इसे भी पढ़ें- IIT परीक्षा में दिव्यांग कोटे के लिए रिजर्व है कितनी सीटें और कैसे मिलता है लाभ, जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।