Instagram पर आपकी स्टोरी हर कोई नहीं देख पाएगा, Unknown लोगों से हाइड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

अक्सर लोग अपने जीवन के खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम लोगों के सबसे फेवरेट प्लेटफॉर्म में से एक बनता जा रहा है। वह घंटों समय अपना इस एप पर बिताते हैं। सोशल मीडिया के इस जमाने में स्टोरीज और पोस्ट्स उनके लिए सिर्फ तस्वीर या वीडियो नहीं, बल्कि अपनी पहचान और लाइफस्टाइल दिखाने का एक तरीका बन गया है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसे लोग हर किसी को नहीं दिखाना चाहते। वह ऐसी चीजों केवल अपने करीबी लोगों तक ही सीमित रखना चाहते हैं। ऐसे में लोगों को नहीं पता की स्टोरी पोस्ट करते हुए ऐसा कैसे किया जाए? आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप समझ पाएंगी कि कैसे आप अपनी स्टोंरी कुछ लोगों को ही दिखा सकती हैं।
Instagram पर कुछ लोगों से स्टोरी हाइड कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोलें।
- अब आप ऊपर + के साइन पर क्लिक करें, जहां आपकी फोटो नजर आ रही है।
- नीचे दाईं तरफ अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
- अब आप अपनी पसंद की फोटो-वीडियो चुनें।
- जब आप शेयर करने जाएंगी, तो नीचे आपके सामने ऑप्शन आएगा।
- इसमें आपको क्लोज फ्रेंड का ऑप्शन भी मिलेगा।
- अगर आप कुछ लोगों को ही शेयर करना चाहती हैं, तो क्लोज फ्रेंड्स के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएं।
- इस तरह आपकी फोटो केवल वही लोग देख पाएंगे, जिस ऑप्शन का आपने चुनाव किया है।
- यह इंस्टाग्राम आसान हैक्स कोई नहीं बताने वाला आपको।
इसे भी पढ़ें- रोज वीडियो डालने के बाद भी आपके Instagram Reels पर व्यूज क्यों नहीं आते, जानें क्या हो सकते हैं कारण
दूसरा तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आप सेटिंग्स और प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाएं।
- यहां आप Story Settings का ऑप्शन चुनें।
- अब आप Privacy में Story का ऑप्शन चुनें।
- यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे, Hide Story From, Close Friends, Allow Message Replies.
- आप हाइड करना चाहती हैं, इसलिए Hide Story From के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने फॉलोअर्स लिस्ट आ जाएगी।
- इसमें आप जिसे भी अपनी स्टोरी हाइड करना चाहती हैं, उसके नाम पर क्लिक करते जाएं।
- इससे नाम के सामने टिक होता जाएगा।
- अब आप ऊपर दाईं ओर Save पर क्लिक करें।
- इसके बाद जब आप फोटो पोस्ट करने जाएंगी, तो आपको सामने Close Friends का ऑप्शन आएगा। आप उनके ऑप्शन पर क्लिक करके फोटो डाल सकती है।
इसे भी पढे़ं- इंस्टाग्राम स्टोरी पर Youtube का लिंक कैसे शेयर करें? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।