WhatsApp पर आपका पार्टनर किससे करता है सबसे ज्यादा चैटिंग? इस ट्रिक से लगाएं पता

WhatsApp Secret Features: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप आज इतना मशहूर है कि इससे देश-दुनिया में करोड़ों यूजर्स हैं, जो दिन रात इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ऐप के जरिए लोग घंटों चैट करने के साथ-साथ फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स जैसी चीजों को भी शेयर करते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी के मकसद से अक्सर नए-नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। इसी बीच एक फीचर ऐसा भी है, जिसके जरिए आप व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री को भी चेक कर सकते हैं। अगर आपको अपने पार्टनर के बारे में भी जानना है कि वे व्हाट्सऐप पर किसके साथ दिन-रात लगे होते हैं, तो भी आप इसकी जानकारी निकाल सकते हैं। तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि यह कैसे संभव है।
व्हाट्सऐप चैट के बारे में जानने के लिए फॉलो करें ये टिप्स (How To Check WhatsApp Chat History In Hindi)

- सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
- इसके बाद राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- यहां जाने के बाद आपको सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर स्टोरेज एंड डेटा सेक्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- यहां पर जो सेक्शन ओपन होगा, उसमें सबसे पहला ऑप्शन मैनेज स्टोरेज का दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें- अब UPI के लिए यूजर्स यहां से कर सकेंगे स्कैन, नहीं खोलना पड़ेगा पर्सनल चैट
- मैनेज स्टोरेज के विकल्प पर क्लिक करके उसे ओपन करें।
- इसके बाद, आपको चैट्स की एक पूरी लिस्ट नजर आएगी।
- उस लिस्ट में जिस यूजर का नाम सबसे ऊपर होगा, समझ लीजिए उसी से सबसे ज्यादा चैटिंग होती है। साथ ही, उसी के पास सबसे ज्यादा फोटो-वीडियो भी शेयर किए हुए होंगे।
इसे भी पढ़ें- व्हाट्सऐप का ये शानदार फीचर ऐसे बचाता है आपका मोबाइल डेटा
व्हाट्सऐप चैट से स्टोरेज पर भी पड़ता है असर

इस बात पर गौर करें कि व्हाट्सएप की चैटिंग से भी फोन की स्टोरेज पर असर पड़ता है। चैट के दौरान भेजे गए मैसेज फोन की मेमोरी फुल करता है। आप भले ही सेटिंग में जाकर अपने व्हाट्सऐप पर आए फोटो-वीडियो को गैलरी में सेव होने की सेटिंग को हटा देते हैं, लेकिन तब भी यह फोन की स्टोरेज पर असर डालते ही हैं। ऐसे में, अगर आप ये चेक कर ही रहे हैं कि सबसे ज्यादा चैटिंग किससे होती है, तो इसे देखने के बाद आप चैटिंग को डिलीट भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर हिंदी में करना चाहती हैं परिवार और दोस्तों के साथ चैट? तो कर लें यह सेटिंग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।