Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

इंडियन नॉलेज सिस्टम में करें अप्लाई: घर बैठे यूजीसी के कोर्सेस की पढ़ाई का आसान तरीका

यूजीसी ने सभी छात्रों के लिए इंडियन नॉलेज सिस्टम को शुरू किया है। अगर आप इसमें अप्लाई करना चाहती हैं, तो हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे और अप्लाई करने का तरीका भी बताएंगे। 
Updated:- 2023-07-07, 17:08 IST
image

अगर आपकी स्कूल की पढ़ाई खत्म हो चुकी है और आप कोई कोर्स करना चाहती हैं, तो यूजीसी(यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) द्वारा इंडियन नॉलेज सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें आप यूनिट मेजरमेंट, अर्थमेटिक, नंबर सिस्टम, एस्ट्रोनॉमी, नॉलेज फ्रेमवर्क, साइकोलॉजी, टाउन प्लानिंग, आर्किटेक्चर आदि कई कोर्स कर सकती हैं और कोर्स करने के बाद इसमें अपना करियर बना सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकती हैं। 

क्या है इंडियन नॉलेज सिस्टम? 

what is indian knowledge system

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने सभी छात्रों के लिए इंडियन नॉलेज सिस्टम कोर्स लॉन्च किया गया है। इसकी क्लास आप 31 जुलाई से कर सकेंगी। सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को इस कोर्स से जोड़ा जाएगा। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार, आईकेएस (इंडियन नॉलेज सिस्टम) कोर्स में भारतीय तर्कशास्त्र, भारतीय भाषा विज्ञान, भारतीय धातुकर्म, भारतीय राजनीति, इंडियन आर्किटेक्चर और अर्थव्यवस्था जैसे विषय शामिल होंगे।(दुनिया के इन 5 यूनिवर्सिटी से करें मुफ्त में पढ़ाई)

इंडियन नॉलेज सिस्टम में सिर्फ यही कोर्स नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, पुराण, जैन और बौद्ध सहित भारतीय दर्शन के मूलभूत ग्रंथ, वैदिक काल से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की भक्ति परंपराओं तक विषयों को पढ़ाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें :भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज के बारे में कितना जानते हैं आप ?

इंडियन नॉलेज सिस्टम का कैसे मिलेगा फायदा? 

इस कोर्स के माध्यम से आपको कोर्स से जुड़े वीडियो लेक्चर, रीडिंग मैटेरियल्स, सेल्फ असेसमेंट एग्जाम, ऑनलाइन डिस्कशन और डाउट क्लियरिंग फॉर्म की सुविधाएं मिलेंगी। इंडियन नॉलेज सिस्टम पर ऑनलाइन कोर्सेज को तीन भागों में डिवाइड किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सामाजिक विज्ञान है। इसमें आप जिसे भी चुनना चाहें चुन सकती हैं और उसके अंदर आपको कई विषय मिलेंगे जिनकी आप पढ़ाई कर सकती हैं। 

कैसे करें इंडियन नॉलेज सिस्टम में अप्लाई? 

कोई भी छात्र इंडियन नॉलेज सिस्टम में फंडामेंटल प्रोग्राम में अप्लाई कर सकता है। आप कोर्स में दाखिला लेने के लिए SWAYAM App भी डाउनलोड कर सकती हैं। इसमें आपको कोर्स के बारे में और इससे जुड़े हुए लेक्चर के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार कोर्स में रजिस्टर करके पढ़ाई कर सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें-महिलाएं घर बैठे ही कमा सकती हैं मोटा पैसा, चुनें ये करियर ऑप्शन

तो यह थी जानकारी इंडियन नॉलेज सिस्टम से जुड़ी हुई।  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।