नहीं काटने होंगे RTO Office के चक्कर, मात्र इस डॉक्यूमेंट की मदद से बन जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना कानून अपराध होता है। जिसके लिए आपको लंबा जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है। लेकिन भारत में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना इतना आसान भी नहीं। अक्सर लोग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO ऑफिस के चक्कर लगाते रह जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग लाइसेंस बनवाने काम टालते रहते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं सरकार द्वारा बदले गए इन नियमों के बारे में-
ड्राइविंग स्कूल में लेनी होगी ट्रेनिंग

वो आवेदक जो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है। अब आवेदक किसी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल में लाइसेंस के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिसके बाद आवेदकों को ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल में ही आपका टेस्ट होगा, जहां आपको प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के आधार पर ही आपका ड्राइविंग लाइसेंस तैयार होगा।
इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन भी भरा जा सकता है ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म, फॉलो करें ये स्टेप्स
नियमों में हुए हैं ये बदलाव

सड़क परिवहन विभाग मंत्रालय ने प्रशिक्षण केंद्रों के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए हैं, जिसमें ड्राइविंग प्रशिक्षण से जुड़े नियम और शर्तें शामिल हैं।
- अधिकृत एजेंसी यह तय करेगी कि दोपहिया, हल्के मोटर वाहनों के लिए प्रशिक्षण केंद्रों के पास कम से कम 1 एकड़ की जमीन होनी चाहिए। वहीं मध्यम और भारी वाहनों के लिए आपके प्रशिक्षण केंद्र के पास 2 एकड़ जमीन जरूर होनी चाहिए।
- ट्रेनिंग देने वाला प्रशिक्षण कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। जिसके पास कम से कम 5 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव हो। इसके अलावा उसे सभी यातायात नियमों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
- मंत्रालय की ओर से एक पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। जिसके जरिए लोगों को यातायात और वाहन से जुड़ी जरूरी जानकारियों के बारे में बताया जाएगा। हल्के वाहनों के लिए 4 हफ्तों का पाठ्यक्रम होगा, जिसकी क्लास कुल 29 घंटों तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें- भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ इन देशों में भी आप चला सकती हैं कार
- इन स्कूलों में आवेदकों को बुनियादी सड़क, ग्रामीण सड़कों, राजमार्गों के बारे में जरूरी जानकारी जानने को मिलेगी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा, रोड रेज यातायात शिक्षा, दुर्घटनाओं के कारणों को जानने जैसी चीजें शामिल होंगी।
- जहां पहले आप RTO ऑफिस के चक्कर लगाते थे, वहीं अब ड्राइविंग स्कूल के जरिए आप अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं।
तो ये थी नए लाइसेंस प्रोसेस से जुड़ी जानकारी, जो आपके लिए हेल्पफुल हो सकती है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik and shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।