herzindagi
image

Youtube पर 2 घंटे की मूवी देखने में कितना खर्च हो जाता है Internet Data?

YouTube पर मूवी देखने में इंटरनेट डेटा की खपत वीडियो की क्वालिटी पर निर्भर करती है। अलग-अलग क्वालिटी में वीडियो देखने पर डेटा की खपत भी अलग-अलग होती है।
Updated:- 2025-03-03, 14:25 IST

How Much Data Does YouTube Use: सिनेमाघरों के बजाय वर्तमान में अधिकतर लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब वीडियो और फिल्में देखने पसंद करते हैं। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। वहीं यूट्यूब पर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर फिल्में देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2 घंटे की मूवी देखने में आपको कितने इंटरनेट डेटा की आवश्यकता होती है? यह सवाल खासतौर पर उन लोगों के लिए अहम है, जो मोबाइल डेटा या सीमित इंटरनेट प्लान पर काम करते हैं। इस लेख में जानते हैं कि 2 घंटे की फिल्म में कितने एमबी डाटा खत्म होता है।

सबसे कम कब खर्च होता है इंटरनेट डेटा?

How many GB will a 2 hour movie use

YouTube पर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए डेटा खपत वीडियो की क्वालिटी पर निर्भर करती है। आमतौर पर, 480p (SD) वीडियो के लिए कम डेटा खपत होती है, जबकि 1080p (Full HD) और 4K वीडियो के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें- YouTube पर डायमंड के बाद कौन-सा प्ले बटन मिलता है? शायद आप भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब 

मूवी देखने में कितने डाटा होता है खर्च?

मान लीजिए आप 480p में एक फिल्म देख रहे हैं, तो औसतन 1 घंटे की मूवी लगभग 700 MB से 1 GB डेटा खपत कर सकती है। अगर आप 1080p या Full HD में फिल्म देख रहे हैं, तो यह आंकड़ा लगभग 1.5 GB से 2 GB प्रति घंटे तक हो सकता है। वहीं, अगर आप 4K वीडियो स्ट्रीम कर रहे हैं, तो यह आंकड़ा 7GB से 10 GB प्रति घंटे तक पहुंच सकता है। इसलिए, अगर आप YouTube पर 2 घंटे की फिल्म देख रहे हैं, तो डेटा खपत का अनुमान 480p में लगभग 1.4 GB, 1080p में 3.5 GB और 4K में 15-20 GB हो सकता है। इसका मतलब है कि आपको अपनी इंटरनेट प्लान और डेटा उपयोग को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीमिंग का आनंद लेना चाहिए।

एक मिनट की वीडियो क्लिप देखने पर कितना खर्च होता है डाटा?

How much data does it cost to watch a 2 hour movie

YouTube पर वीडियो क्लिप देखने में इंटरनेट डेटा की खपत मुख्य रूप से वीडियो की क्वालिटी (resolution) और वीडियो की लंबाई पर निर्भर करती है। वीडियो क्वालिटी जितनी उच्च होती है, डेटा की खपत उतनी ही ज्यादा होती है। YouTube पर अगर आप 1 मिनट की वीडियो क्लिप देखने में इंटरनेट डेटा की खपत वीडियो की क्वालिटी पर निर्भर करती है। बता दें कि डेटा खर्च वीडियो की फ्रेम रेट और एडवांस्ड स्ट्रीमिंग सेटिंग्स के आधार पर थोड़ी बदल भी सकती है। हाई क्वालिटी वाली वीडियो स्ट्रीमिंग में ज्यादा डाटा खर्च होता है, जबकि कम गुणवत्ता वाली वीडियो में कम डेटा खपत होती है।

यह विडियो भी देखें

  • 480p (SD) क्वालिटी: 1 मिनट की वीडियो देखने में लगभग 7-10 MB डेटा खर्च हो सकता है।
  • 720p (HD) क्वालिटी : 1 मिनट की वीडियो देखने में लगभग 12-15 MB डेटा की खपत हो सकती है।
  • 1080p (Full HD) क्वालिटी:1 मिनट की वीडियो देखने में लगभग 20-25 MB डेटा खर्च हो सकता है।
  • 1440p (2K) क्वालिटी: 1 मिनट की वीडियो देखने में लगभग 30-40 MB डेटा की खपत हो सकती है।
  • 2160p (4K) क्वालिटी: 1 मिनट की वीडियो देखने में लगभग 50-70 MB डेटा खर्च हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- एडिटिंग से लेकर मॉनिटाइजेशन तक, Youtube कंटेंट क्रिएटर्स भूलकर भी न करें ये गलतियां...कमाई तो छोड़ो चैनल पर लग जाएगा ताला

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।