UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट को मिलती है सैलरी? कितनी होती है शुरुआती तनख्वाह

What Is The Salary After Clearing UPSC: यूपीएससी एग्जाम्स के लिए हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार तैयारी करते हैं। हालांकि, बहुत कम ही लोग इस एग्जाम को सफलतापूर्वक पास कर पाते हैं। इसे दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम्स में गिना जाता है। यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया है। इस साल यूपीएससी परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।
ऐसे में सभी के मन में यही सवाल है कि यूपीएससी क्लियर करने के कितने दिनों के बाद कैंडिडेट्स को सैलरी मिलनी शुरू होती है। यूपीएससी परीक्षा पास कपने के बाद कैंडिडेट्स को पहली सैलरी कितनी मिलती है? आइए जानें...
यह भी देखें-UPSC Preparation: इन कोचिंग सेंटर में करें फ्री में UPSC की तैयारी
UPSC पास करने पर पहली सैलरी कब मिलती है?
यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी कई अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाता है। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को परीक्षा पास करने के बाद सबसे पहले ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) मसूरी भेजा जाता है। यहां करीब 3 से 4 महीने की ट्रेनिंग होती है। यहीं से अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के तौर पर पहली सैलरी मिलनी शुरू हो जाती है।
UPSC क्लियर करने पर पहली सैलरी कितनी मिलती है?
कैंडिडेट्स जब LBSNAA में रिपोर्ट करते हैं, उन्हें तभी से बेसिक सैलरी और अलाउंस के साथ पेमेंट मिलना शुरू हो जाता है। पहले महीने की सैलरी उन्हें एक महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मिलती है। यह उनके बैंक खाते में डाली जाती है। यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान करीब 55,000 से 60,000 रुपये तक की सैलरी मिलती है।
LBSNAA से ट्रेनिंग के बाद कितनी सैलरी मिलती है?
जब कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग पूरी होने पर फील्ड में पोस्टिंग की जाती है, तब उन्हें 56,100 रुपये (लेवल-10 पे ग्रेड) से सैलरी मिलनी शुरू हो जाती है। उन्हें HRA, TA, DA जैसी कई सुविधाएं मिलाकर इन-हैंड सैलरी 70,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक मिलती है। इसके अलावा, उन्हें पोस्टिंग के बाद कई तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
यह भी देखें- UPSC Civil Services: केवल IAS,IPS ही नहीं, यूपीएससी की परीक्षा के अंतर्गत मिलती हैं ये 24 तरह सरकारी नौकरियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।