वॉट्सऐप या टेक्स्ट पर ही नहीं, अब Gmail पर आए ये मेल आपके उड़ा सकते हैं होश... जानें क्या है नया फ्रॉड स्कैम

स्कैमर्स पहले जहां वॉट्सऐप, SMS और कॉल्स पर स्कैम करते थे। वहीं अब वह फिशिंग स्कैम लेकर मार्केट में लेकर आए हैं, जिसके जरिए वह लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
Updated:- 2025-04-23, 16:50 IST
How to get rid of phishing emails in Gmail

Phishing Warning Mail: टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर में, जहां लोगों को अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान और सुविधा मिली। वहीं दूसरी तरफ पर्सनल जानकारियों के चोरी होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में 95 प्रतिशत लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट है, जिस पर बराबर एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर अपना पूरा अपडेट शेयर करते हैं। अब ऐसे में स्कैमर इन डिटेल्स की मदद से यूजर्स की डिटेल्स से उनकी अन्य जानकारियों को निकालकर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। वहीं जैसे-जैसे लोग स्कैमर्स की नीतियों के बारे में पता चलता है वह उससे सर्तक हो जाते हैं। पहले जहां स्कैमर्स वॉट्सऐप, SMS और कॉल्स पर स्कैम करते थे। वहीं अब वह फिशिंग स्कैम लेकर मार्केट में लेकर आए हैं, जिसके जरिए वह लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस लेख में आज हम आपको इस स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही जानें इससे बचने का तरीका-

क्या है फिशिंग फ्रॉड?

Email Phishing Scam safety tips

वॉट्सऐप, SMS और कॉल्स पर स्कैम्स को छोड़कर स्कैमर नया तरीका अपना रहे हैं। इस स्कैम का नाम फिशिंग है। इसके जरिए ठग Gmail के जरिए लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ईमेल इनबॉक्स में आने वाले मेल की मदद से स्कैमर न सिर्फ पर्सनल डेटा को चुरा रहे हैं, बल्कि अकाउंट और पैसों को लूट रहे हैं।

Gmail फिशिंग स्कैम के जरिए हैकर्स यूजर्स को ऐसे मेल जैसे बैंक,सरकारी संस्था या एक विश्वसनीय ऑनलाइन सर्विस अकाउंट की तरफ से मेल भेजते हैं, जो देखने असली जैसे लगते हैं। जैसे ही यूजर इन मेल्स पर क्लिक करते हैं, सारी डिटेल्स यूजर्स के हाथ लग जाती है। बता दें कि फिशिंग मेल्स इतने रियल होते हैं, कि इन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इन मेल्स में लिंक या अटैचमेंट्स हो सकते हैं, जो आपको धोखा देने के लिए डिज़ाइन किए गए होते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई मेल असामान्य दिखे, तो उसे बिल्कुल भी क्लिक न करें।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर आए इस तरह की फोटो, तो बिल्कुल भी न खोलें...पड़ सकते हैं लेने के देने!

कैसे रहें फिशिंग स्कैम से सेफ

Phishing Scam

  • अनजान और बिना काम वाले मेल को ओपन न करें। चाहे वो बैंक, कूरियर या जॉब से जुड़ा क्यों न हो।
  • फिशिंग मेल में अक्सर असली कंपनियों की नकल की जाती है लेकिन मेल आईडी जैसे info@paytm-servicee.com जो रियल मेल से अलग होती है। ऐसे में हमेशा सेंडर का ईमेल ध्यान से देखें और चेक करें।
  • बैंक या सरकारी संस्थान कभी भी ईमेल, SMS या कॉल पर आपका OTP, पासवर्ड या कार्ड डिटेल्स नहीं मांगते। अगर आपसे ऐसा कोई कॉल करके पूछता है, तो समझ जाए वह स्कैम हो सकता है।
  • हमेशा URL की शुरुआत https:// से होती है। ऐसे में अगर किसी मेल में यह नहीं दिखता है, तो सर्तक हो जाएं। फ्रॉड मेल मिले, तो उसे स्पैम में मार्क करें।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर आया गुमशुदा स्कैम! एक गलती खाली कर सकती है पूरा बैंक अकाउंट, जान लीजिए बचने के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।