अब AI के मदद से बना सकते हैं अपने नाम का गाना, यहां जानें तरीका

एआई दुनियाभर में बड़ी तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है। हर सवालों के जवाब देने के अलावा, टेक्स्ट से वीडियो जनरेट करने और अब नाम से रिंगटोन क्रिएट करने तक आदि कई सारी सुविधाएं देने में कारगर है। जी हां, अब आप अपना नाम जोड़कर अपनी पर्सनल रिंगटोन क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं कोई चार्ज देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं। इसके बाद जब भी आपके फोन पर कोई कॉल आएगा, तो आपके नाम की रिंग टोन बजेगी। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे क्रिएट करें अपने नाम की रिंगटोन (How To Create Ringtone With Name)

- अपने नाम की रिंगटोन जनरेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन का गूगल प्ले स्टोर या एपल का ऐप स्टोर ओपन करना है।
- इसके बाद यहां से ‘सुनो एआई’ ऐप इंस्टॉल करना है।
- इंस्टॉल होने के बाद अकाउंट क्रिएट करें और लॉगइन का ऑप्शन का दिखेगा, यहां से लॉगइन कर लें।
- इसके बाद आपको मेक सॉन्ग ऑफ योर नेम का ऑप्शन शो होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां पर आप अपने पसंदीदा गाने के लिरिक्स को लिखें। एआई उन लिरिक्स में आपका नाम ऐड कर देगा।
- गाने की लिरिक्स लिखने के बाद क्रिएट सॉन्ग पर क्लिक करते ही आपके नाम का गाना बन जाएगा।
- इस गाने को आप सेव कर लें। सेव करने के बाद ही आप इसे अपने रिंगटोन में लगा सकती हैं।
- सेव किया हुआ गाना आपको डाउनलोड म्यूजिक लिस्ट में दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- अपने एंड्रॉइड फोन में कस्टम रिंगटोन को इस तरह करें सेट
स्मार्टफोन में कैसे सेट करें रिंगटोन

- स्मार्टफोन में रिंगटोन सेट करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है।
- यहां आपको रिंगटोन का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करना है।
- इसके बाद, आपने जो गाना सेव किया है, उसे रिंगटोन पर लगा सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप अपने नाम का गाना बनाकर उसे रिंगटोन के लिए सेट कर सकती हैं। यही नहीं, अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी ये इंटरेस्टिंग रिंगटोन को शेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- फोन से जुड़े ये हैक्स और ट्रिक्स आपको जरूर पता होने चाहिए
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।