क्या आपने भी खुलवा रखा है 0 बैलेंस अकाउंट? 30 सितंबर तक करा लें ये जरुरी काम, वरना बंद हो सकता है खाता

क्या आपने प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अपना जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाया है और इस खाते को 10 साल का समय पूरा हो गया है। अगर हां, तो बता दें कि 30 सितंबर से पहले केवाईसी प्रोसेस जरूर पूरा करा लें। जानिए क्यों है जरूरी-
Updated:- 2025-09-05, 16:26 IST
Zero Balance Account kyc kaise karwaye

How to complete KYC Zero Balance Account: 28 अगस्त, 2014 को सरकार द्वारा चालू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत धारक अपना बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस पर खुलवा सकते हैं। अगर आपने इस स्कीम के अंतर्गत अपना खाता खुलवा रखा है और उसके 10 साल पूरे हो गए हैं, तो केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा करने में चूक या भूल जाते हैं, तो आपका खाता बंद किया जा सकता है। चलिए नीचे लेख में जानिए अपने जीरो बैलेंस अकाउंट का केवाईसी कैसे करवाएं-

प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है?

Zero balance account KYC

प्रधानमंत्री जन धन योजना सरकार की एक विशेष योजना है,जिसका मकसद देश के हर नागरिक, खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। इस योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोला जा सकता है,जिसमें सेविंग्स अकाउंट, पैसे भेजने की सुविधा, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Zero Balance Account: जानें क्या है जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट? ऐसे उठा सकते हैं इन सुविधाओं का लाभ

जीरो बैलेंस अकाउंट का केवाईसी प्रोसेस क्या है?

जब बैंक अकाउंट से जुड़ा कोई काम करवाना होता है, तो हमारे दिमाग में पहला ख्याल यह आता है कि बैंक के चक्कर लगाने पड़ेंगे, पर आपको बता दें कि आपको जीरो बैलेंस अकाउंट के लिए बैंक दफ्तर जाने की जरूर नहीं है।
बता दें कि जन धन योजना के तहत खुलवाए गए खातों का केवाईसी प्रोसेस के लिए जगह-जगह पर कैंप लगाए गए हैं। यहां पर जाकर आप आसानी से केवाईसी अपडेट करा सकते हैं।

केवाईसी अपडेट करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

zero account kyc imporatant document

  • एड्रेस प्रूफ
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • आधार कार्ड
  • अपडेट मोबाइल नंबर

कैसे खुलवा सकते हैं जीरो बैलेंस अकाउंट?

कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक की शाखा में या बैंक मित्र से जाकर खाता खुलवा सकता है। खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करनी होती है यानी आप जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलवा सकते हैं।

जन धन योजना के फायदे कौन-कौन से हैं?

Zero balance account KYC

इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए किसी न्यूनतम जमा राशि की आवश्यकता नहीं होती है। नीचे जानें फायदे

  • खाते में जमा राशि पर ब्याज की सुविधा
  • 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर करती हैं। हालांकि 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए खाते के लिए इस पैसे को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है।)
  • खाता खोलने पर कोई न्यूनतम बैलेंस जरूरत नहीं
  • सरकार की सभी योजनाओं के पैसे सीधे खाते में ट्रांसफर होते हैं।
  • देशभर में पैसा भेजने की सुविधा मिलती है।
  • 6 महीने तक खाता चलाने पर 5,000 तक का ओवरड्राफ्ट, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • पात्र खाताधारकों को 10,000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट (ओ.डी) की सुविधा

इसे भी पढ़ें-  क्या सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगता है जुर्माना? जानें बैंकों का नियम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

FAQ
बैंक अकाउंट में केवाईसी प्रोसेस की जरूरत है कैसे पता करें?
अगर आपका अकाउंट 2014-2015 के आस-पास खुला है, तो आपको खाते की केवाईसी कराने की जरूरत है।
बैंक अकाउंट केवाईसी के लिए क्या किसी प्रकार का चार्ज देना पड़ता है?
नहीं, Re-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है। इसके लिए बैंक आपसे कोई भी फीस नहीं ले सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।