Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

अगर आप भी हैं 12वीं पास तो करें ये सरकारी नौकरी

12वीं पास महिलाओं के पास नौकरी करने के कई विकल्प होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।  
Updated:- 2022-12-26, 17:47 IST
image

हम सभी चाहते हैं कि हम सरकारी नौकरी पाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर लें। हालांकि कई बार परिस्थितियां कुछ और कहती हैं। हम विभिन्न कार्यों की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आपको चिंता लेने की जरूरत नहीं है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी सरकारी नौकरी के बारे में जो आप सिर्फ 12वीं पास महिलाओं को भी मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

कांस्टेबल बन सकती हैं आप

goverment job

बहुत सी महिलाओं का सपना होता है कि वो पुलिस में भर्ती होकर देश के लिए कुछ काम करें। अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं तो आप कांस्टेबल बन सकती हैं। कांस्टेबल के लिए 12वीं पास महिलाओं की भी भर्ती की जाती है। अलग-अलग राज्यों द्वारा हर साल कई भर्ती निकाली जाती हैं जिनका का फॉर्म भर सकती हैं। वहीं परीक्षा की बात करें तो उसमें भी सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए घर से काम करने के ये तरीके हैं सबसे आसान

दें रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा

रेलवे में भर्ती होने के लिए भी उम्मीदवार अलग-अलग पदों की परीक्षा देते हैं। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको ग्रुप डी की परीक्षा दे सकते हैं। ग्रुप डी की परीक्षा से जुड़ी जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की भर्ती के लिए करें अप्लाई

पोस्ट ऑफिस की भर्ती के लिए भी 12वीं पास महिलाएं अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती होने के लिए अलग-अलग प्रक्रिया होता है।लिखित और मौखिक परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का इन पदों के लिए चयन किया जाता है।

अन्य जॉब

goverment job for womens

इन सभी जॉब के साथ-साथ और भी ऐसी कई सरकारी जॉब होती हैं जो 12वीं पास उम्मीदवारों को दी जाती है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Jobs for Women : मेल को नहीं फीमेल वर्कर्स को दे रही हैं ये कंपनियां नौकरी

तो ये थे कुछ सरकारी नौकरी जो 12वीं पास महिलाएं भी कर सकती हैं। अगर आप ऐसे ही किसी और विषय से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।