Gmail के ये 3 'सीक्रेट फीचर्स' आपको बना देंगे ऑफिस का सबसे स्मार्ट एम्प्लॉई, क्या आपको पता हैं?

ऑफिस में काम करने वाले लोगों की दिन की शुरुआत मेल चेक करने से होती है। अगर गलती से आपने कोई जरूरी मेल मिस कर दिया, तो इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि कर्मचारी दिनभर मेल्स में ही उलझे रहते हैं। हर काम के लिए उन्हें मेल करना होता है और मेल के रिप्लाई का भी घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। इसलिए हर रोज Gmail यूज करने वाले लोगों को इसके फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए। यह आपके काम को बहुत आसान और तेज बना देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जीमेल के सीक्रेट फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Schedule कर सकती हैं मेल
आपके बॉस ने अगर आपको टाइम बताया, जिसमें आपको मेल को सेंड करना है, तो इसके लिए आपको घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठने की जरूरत नहीं है। आप मेल को शेड्यूल कर सकती हैं। इससे आपको जब टाइम बदलना होगा या मेल में कुछ बदलाव करना है, तो सेंड करने से पहले कर सकती हैं। मेल को शेड्यूल करने का फायदा यह है कि मीटिंग या ऑफिस टाइम के हिसाब से यह मेल ऑटोमैटिक कर्मचारियों तक पहुंच जाती है।

Undo ऑप्शन का चुनाव करें
कई यूजर्स को यह नहीं पता कि वह भेजे गए मेल को वापस रिटर्न ले सकती हैं। इसके लिए आपको केवल सेटिंग में कुछ बदलाव करना होगा। आप सेटिंग में जाकर Undo के ऑप्शन पर क्लिक करें और टाइम बढ़ा दें। इससे फायदा यह होगा कि मेल भेजने के बाद आपको कुछ गलती लग रही है, तो आप तुरंत सामने वाले के मेल से वापस ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Gmail का इनबॉक्स खाली करने में छूट जाते हैं पसीने? तो ये 5 ट्रिक्स करेंगी आपकी मदद

Labels और Filters का चुनाव करें
इससे फायदा यह होगा कि आपकी नजरों से कभी भी जरूरी मेल मिस नहीं होगा। इतना ही नहीं मेल को ढूंढने के लिए आपको घंटों सर्च करने की जरूरत नहीं है। आप Labels और Filters से जरूरी मेल अलग केटेगरी में रख सकती हैं। इससे खुद-ब-खुद मेल सही फोल्डर में चला जाएगा और आपकी नजरों से कभी मिस नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: ट्रेन टिकट जितने पैसे में बुक कर सकती हैं फ्लाइट बुक, बस गूगल के इस फीचर की लेनी होगी मदद

इसके अलावा आप मेल में ऑटो लिखने वाले ऑप्शन, Advanced Search ऑप्शन और पुराने मेल्स को नाम, डेट या कीवर्ड से तुरंत सर्च करने के ऑप्शन पर क्लिक करके भी इसमें बदलाव कर सकती हैं। यह आपके काम को आसान बनाता है और आपको काम करने में परेशानी भी नहीं होती।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।