HZ Educate: विदेश से इंग्लिश की पढ़ाई के लिए बेस्ट हैं ये विश्वविद्यालय, नौकरी मिलने में भी होगी आसानी

Foreign Universities for English Literature: विदेश में जाकर अंग्रेजी की पढ़ाई करने पर आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें इन विश्वविद्यालयों के बारे में।   
Updated:- 2023-12-16, 03:00 IST
image

Foreign Universities for English Literature: भारत से विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का आंकड़ा बहुत बड़ा है। हर साल बड़ी संख्या में बच्चे विदेश के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं। बता दें कि अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए इंग्लिश की पढ़ाई करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपको नौकरी मिलने में भी सहायता मिलेगी, आइए जानते हैं कैसे। 

किंग्स कॉलेज लंदन (King's College London)

King's College London

अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई के लिए यह दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक है। किंग्स कॉलेज लंदन, यूनाइटेड किंगडम है। यहां की पढ़ाई के साथ-साथ, इंफ्रास्चर, अवसर और शानदार फैक्लटी जैसे ढेर सारी लर्निंग औपरचुनिटी हैं। इस यूनिवर्सिटी में एक साल की फीस लगभग 24,95,950 रुपये है। 

इसे भी पढ़ेंः HZ Educate: आस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करने पर आपको मिलेंगे ये 4 फायदे

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय (The University of Edinburgh) 

यूनाइटेड किंगडम के स्वप्निल शहर एडिनबर्ग में, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय स्थित है, जो न केवल यूरोप बल्कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। आप यहां विभिन्न अंग्रेजी साहित्य कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले साल की फीस लगभग 27,42,816 रुपये है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford)

ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम में स्थित, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कई उन्नत अंग्रेजी भाषा और साहित्य कार्यक्रम प्रदान करता है। इसमें अन्य भाषाओं और दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रकाशित अंग्रेजी कार्यों के साथ-साथ ब्रिटिश साहित्य भी शामिल है। इस कोर्स के लिए पहले साल की ट्यूशन फीस 31,91,081 रुपये है। 

हवार्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) 

Harvard University

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज, यूएसए में अंग्रेजी में अंडरग्रेजुएट ऑनर्स प्रोग्राम उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो अपनी आलोचनात्मक सोच और रचनात्मक विचारों में सुधार करना चाहते हैं। यह उन छात्रों के लिए बिल्कुल सही है जो अपनी पसंद के विषय पर गहन शोध करना चाहते हैं। यहां एक साल की फीस लगभग 25,90,558 रुपये है।

इसे भी पढ़ेंः HZ Educate: विदेश में पढ़ाई करने पर मिलते हैं ढेर सारे फायदे, आप भी जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।