Civil Judge Vacancy 2024: इस राज्य में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें किन लोगों को मिल सकता है मौका?

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खास खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथि या 24 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
सिविल जज की इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऐप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अभ्यर्थी इसकी योग्यता के बारे में अवश्य जांच लें।
योग्यता और आयु सीमा (CGPSC Civil Judge Vacancy 2024 Eligibility and Age Limitations)
छत्तीसगढ़ में सिविल जज की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बात अगर आयु सीमा की करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन कैसे करें? (CGPSC Civil Judge Vacancy 2024 How To Apply)
- इस पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर ADVERTISEMENT FOR CIVIL JUDGE (JUNIOR DIVISION) EXAM-2024 (23-12-2024) लिख कर एक लिंक शो होगा, उसपर क्लिक करना है।
- इसके बाद, नए पेज पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी, वहां सभी जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेना है।
- अब, उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
- आखिर में, पूर्ण रूप से भरे गए ऐप्लिकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करें और इसका प्रिंट करवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क (CGPSC Civil Judge Vacancy 2024 Application Fees)
सिविल जज की इस भर्ती के लिए अन्य सभी कैंडिडेट को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ऐसे उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं वे सभी लोग इस भर्ती में निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें केवल पोर्टल शुल्क और जीएसटी फीस जमा करनी होगी।
इसे भी पढ़ें- AAI में जूनियर असिस्टेंट के लिए निकली वैकेंसी, जानें एप्लीकेशन प्रोसेस और कितनी मिल सकती है सैलरी
भर्ती विवरण (CGPSC Civil Judge Vacancy 2024 Application Details)
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से अनारक्षित के लिए 24 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 18, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7, अजजा के लिए 5 और अपिव के लिए 2 पद आरक्षित हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 3 वर्ष के लिए नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- नीति आयोग में काम करने का युवाओं के पास बेहतरीन मौका, कंसल्टेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स पदों पर निकली भर्ती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।