CGPSC SSE 2024: ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए DSP और SDM बनने का बेहतरीन मौका, 30 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

CGPSC SSE Recruitment 2024: 12वीं पास या ग्रेजुएट होने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बता दें, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सेवा परीक्षा 2024 के जरिए कुल 246 पदों के लिए आवेदन जारी किया है। इन पदों पर उम्मीदवार 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में छत्तीसगढ़ राज्य सेवा द्वारा निकाली गई भर्ती से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में जमा किए गए ही मान्य होंगे।
कौन कर सकता है इन पदों पर आवेदन? (CGPSC SSE 2024 Eligibility Criteria)
छत्तीसगढ़ पीसीएस यानी की राज्य सेवा एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। साथ ही आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित कैंडिडेट्स को 25,000 से लेकर 55,000 हजार रुपये महीने वेतन के रूप में दिया जाएगा।
कब आयोजित कराई जाएगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 अधिसूचना के अनुसार कुल 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती परीक्षा 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2024 है। जिन छात्रों के पास बैचलर की डिग्री है, वह वीओसीपीएससी पीसीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीजीपीएससी एसएसई भर्ती 2024 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 9 फरवरी, 2025 को होगा। इसके बाद सीजी पीसीएस के मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून 2025 के लिए आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- CBSE UDAAN Scheme: क्या है सीबीएसई की उड़ान स्कीम? जिससे बेटियों को मिल सकता है फायदा...जानें नियम और शर्तें
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के इन पदों पर की जाएगी भर्ती
- राज्य प्रशासनिक सेवा- 07
- जिला आबकारी अधिकारी वाणिज्य- 02
- राज्य पुलिस सेवा- 21
- राज्य वित्त सेवा- 07
- राज्य कर निरीक्षक- 37
- सहायक संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग- 01
- सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी- 02
- सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग- 07
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग- 03
- बाल विकास परियोजना अधिकारी- 06
- सी अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी वित्त एवं योजना विभाग- 32
- सहायक निदेशक वित्त- 03
- नायब तहसीलदार राजस्व- 10
- उप रजिस्ट्रार वाणिज्यिक कर- 06
- सहकारी निरीक्षक / सहकारी विस्तार अधिकारी- 05
- आबकारी उपनिरीक्षक- 90
- सहायक जेल अधीक्षक- 07
सीजीपीएससी एसएसई भर्ती 2024-25 के लिए कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सीजीपीएससी की ऑफिशियल साइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब, यहां दिए गए राज्य सेवा परीक्षा 2024 ऑनलाइन आवेदन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- अब स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करे। (बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए क्या करें?)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।