CBSE Sample Paper 2024-25: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए सीबीएसई ने जारी किया सैंपल पेपर, यहां से करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए अर्धवार्षिक और अंतिम बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी के लिए आखिरकार 2024-25 मॉडल सैंपल पेपर जारी कर दिया है। आपको बता दें, ये सैंपल पेपर CBSE के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं।
सैंपल पेपर्स को देखने के लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर विजिट करना होगा। इन डमी प्रश्न को डाउनलोड करके अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के तरीके, मार्किंग, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, अपने बच्चों को नवाब बनाएं देखें ये एनसीईआरटी बुक्स
कक्षा 10वीं और 12वीं का सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें?
- सीबीएसई सैंपल पेपर को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सैंपल क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर कक्षा और विषय के अनुसार पेपर डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- प्रत्येक लिंक पर क्लिक करके सभी विषयों के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कम समय में बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए जरूर शामिल करें ये 5 बातें, मिलेगी कामयाबी
सीबीएसई सैंपल पेपर हल करने के फायदे
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर अंक प्राप्त करने में यह सैंपल पेपर बेहद काम आ सकता है। इससे छात्रों का अभ्यास होने के साथ-साथ एग्जाम में सवाल के जल्दी हल करने का आइडिया भी लग जाएगा। साथ ही, उनकी कितनी तैयारी हो चुकी है, इसका आंकलन भी हो सकता है। सवाल हल करने के बाद अगर कम मार्क्स आते हैं, तो छात्रों के अंदर जमकर तैयारी करने का जुनून आएगा, जिससे वे और भी अच्छे से अपनी पढ़ाई और रीविजन करेंगे।
इसे भी पढ़ें- साल 2026 से दो बार आयोजित होंगे 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम, पैटर्न से लेकर सिलेबस तक जानें पूरी डिटेल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।