Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें किन वेबसाइट्स पर दिखेगा आपका स्कोरकार्ड और कैसे करें चेक?

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज यानी 23 मार्च, 2026 को जारी हो चुका है। वे उम्मीदवार जो इस बार 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, वह ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com, interbiharboard.com और bsebexam.com पर देख सकते हैं। 
Updated:- 2026-03-23, 13:53 IST
Bihar Board 12th Result 2026

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार हो गया है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, बिहार 12वीं रिजल्ट आज, 23 मार्च 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए हैं। इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में 85.19% का शानदार पास प्रतिशत दर्ज किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट results.biharboardonline.com, interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कितने प्रतिशत लड़कियों और लड़कों ने पास किया।

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 84.09%

बिहार 12वीं रिजल्ट 2026 की डेट- टाइम और ऑफिशियल वेबसाइट

bihar-board-12th-marksheet-download-1742292858767

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बिहार कक्षा 12 के रिजल्ट 23 मार्च, 2026 को जारी कर दिए गए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bihar Board 10वीं और 12वीं का कब आएगा रिजल्ट? यहां जानें तारीख और डाउनलोड का प्रोसेस

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। तीनों स्ट्रीमों के रिजल्ट और बीएसईबी 12वीं वोकेशनल परीक्षा के परिणाम, 2026 वेबसाइट पर जारी होने के बाद दिख जाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद BSEB 12वीं परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अब बिहार कक्षा 12 के रोल नंबर और रोल कोड से लॉग इन करें
  • इसके बाद स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट नजर आएंगे।
  • आगे की सुविधा के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें।

बिना इंटरनेट के मोबाइल पर बिहार 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

bihar-result-1742472001628

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों संकायों के रिजल्ट एक साथ आएंगे।परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं। अगर इंटरनेट नहीं चल रहा हो, तो आप BIHAR12 <RollCode> <RollNumber> लिखकर 56263 पर भेजकर भी अपना स्कोर जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bihar Police Exam Date Calender 2026: सीएसबीसी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें कब कौन सी होगी परीक्षा?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi

FAQ
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां देख सकते हैं?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com, bsebexam.com पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कितने बजे आएगा?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1:30 बजे आएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।