Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

घर बैठे इन 5 ऐप्स से सीखें विदेशी भाषाएं

अगर आप कोई नई भाषा सीखना चाहती हैं, तो आपको किसी कोचिंग को जॉइन करने की जरूरत नहीं है। आप इन पांच ऐप्स की मदद से आसानी विदेशी भाषाएं सीख सकती हैं।   
Updated:- 2023-05-23, 10:53 IST
image

अब भारतीय ग्लोबल हो चुके हैं और लगभग दुनिया के हर देश में उनकी पहुंच होती चली जा रही है। कई छोटे बच्चे भी हिंदी और इंग्लिश के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, अरेबिक आदि भाषाओं में भी महारत हासिल करते जा रहे हैं, पर किसी नई भाषा को सीखना आसान नहीं होता है और इसके लिए लोग कोचिंग भी जॉइन कर लेते हैं, पर आप स्मार्टफोन के जरिए नई भाषा सीख सकती हैं। हम आपको 5 ऐसे ऐप्स बताएंगे जिससे आप विदेशी भाषाएं बहुत आसानी से सीख सकती हैं। 

1)बबल 

best apps for learning foreign languages

इस ऐप की मदद से आप कई भाषाएं सीख सकती हैं। इस ऐप पर पहले लॉग इन करना होगा और उसके बाद आपको जो भाषा सीखनी है वो भाषा सेलेक्ट करनी होगी। आपको कम से कम 10 से 12 चैप्टर मिलेंगे जिन्हें आपको एक के बाद एक पूरा करते हुए आगे बढ़ना होगा।

अलग-अलग भाषा के हिसाब से ऐप में चैप्टर डिसाइड किए गए हैं। आपको पहले चैप्टर में दो वाक्य लिखे हुए नजर आएंगे और उसका ट्रांसलेशन भी इंग्लिश और हिंदी में दिखाया जाएगा ताकि आप उसे समझ पाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप बता सकते हैं इन चर्चित अंग्रेजी शब्दों के सही हिंदी मतलब?

2)रोजेटा स्टोन

इस ऐप पर 24 भाषाएं मौजूद हैं जिन्हें आप सीख सकती हैं। इस ऐप में खास बात यह है कि यहां 20 से 30 मिनट तक की क्लास प्रतिदिन दी जाती है। अगर आप ट्रांसलेटर के तौर पर काम करना चाहती हैं, तो आप इस ऐप की मदद ले सकती हैं। आप बीगिनर लेवेल से भाषाएं सीखना चाहती हैं यह ऑप्शन भी सेलेक्ट कर सकती हैं पर अगर आपको थोड़ी बहुत जानकारी भाषा की है तो आप एंडवास लेवेल का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- रोजमर्रा के इन 10 सवालों के English में दें ऐसे जवाब

3)मेमराइज

इस ऐप पर कई भाषाओं पर लोगों के आम बोलचाल के शब्द के वीडियो होते हैं। इस ऐप में आपको फ्रेंच, चीनी, अरबी, पोलिश, रूसी आदि कई भाषाओं की क्लासेस फ्री में दी जाती हैं, लेकिन सभी एडवांस फीचर्स के लिए चार्ज भी लेते हैं। इस ऐप में एडवांस कोर्स के लिए 680 रुपये हर माह लिए जाते हैं। ( अंग्रेजी बोलनी है तो फॉलो करें ये प्लान)

4)हेलो टॉक 

इस ऐप में आप नई भाषा सीखने के साथ-साथ कई लोगों से कनेक्ट भी कर सकती हैं। इसमें भाषाओं के अनुसार अलग-अलग ग्रुप भी होते हैं। इस ऐप की मदद से आप कई भाषा सीखने के साथ अलग-अलग देश के लोगों से बात करना भी सीख पाएंगी। (आती है हिंदी तो आप बोल सकती हैं ये 7 कोरियन सेंटेंस)

5)लिंगों डियर 

इसमें आप गेम के साथ कई तरह की भाषाएं सीख सकती हैं। इस ऐप में आपको 12 भाषाएं सीखने के लिए ऑप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही आपको 15 मिनट के लिए हर रोज एक क्विज भी खेलने के लिए मिलेगी। 

इन ऐप्स की मदद से आप अलग-अलग भाषाएं आसानी से सीख सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।