By Sunil Kumar24 Jan 2018, 13:28 IST
आप अपने घर में फ्रिज इसलिये रखतीं हैं ताकि आप इससे अपने सब्जियों और दूसरे food products को खराब होने से बचा सकें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी खाने-पीने की चीजें हैं जिन्हें अगर आप फ्रिज में रखतीं हैं तो वो खराब हो जातीं हैं। शायद ही आपने कभी इस बात पर गौर किया हो कि किस चीज को फ्रिज में रखना चाहिये और किसको नहीं।
आज हम आपको बतायेंगी कि आपको टमाटर से लेकर नींबू और ब्रैड, तरबूज को कभी भी भूलकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिये। अब आप पूंछेंगी कि इन्हें क्यूं फ्रिज में नहीं रखना चाहिये तो उसके लिये आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना पड़ेगा।
Image Courtesy: tomatodirt.com
अक्सर आप बाजार से टमाटर लाकर अपने फ्रिज में रख देतीं होंगी। जो कई बार आपके फ्रिज में कई-कई दिनों तक पड़े रहते हैं। उसके बाद आप जब भी इन्हें सब्जी बनाने या फिर सलाद के रूप में खाने के लिये निकालतीं होंगी तब आपको उनका स्वाद बदला-बदला लगता होगा। इसके पीछे कई वजह होतीं हैं कि टमाटरों का स्वाद अचानक से एकदम बदल जाता है। वो पहले से और ज्यादा सख्त और dry हो जाते हैं।
इन्हें काटने में भी आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती होगी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है इनका ठंडा होकर अकड़ जाना। इसके साथ ही इनका स्वाद भी इसी वजह से बदल जाता है। शायद आपको ना पता हो कि टमाटरों को room temperature पर ही रखना चाहिये। इसके साथ ही फ्रिज में रखे हुऐ टमाटर अंदर से पीले-पीले पड़ जाता हैं।
Watch more: लहसुन की चाय सर्दी-ज़ुकाम से लेकर करेगी आपका मोटापे को कम
Image Courtesy: letslivewell.com.au
नींबू की बात की जाये तो इसमें citric acid होता है जिसकी वजह से ये जल्दी सूखने लगते हैं। इसके पीछे वजह होती है कि आप जैसे ही इन्हें पेड़ से तोड़ लेतीं हैं इनमें मौजूद citric acid की वजह से ये dry होना शुरू हो जाते हैं। और जब भी आप इन्हें बाजार से खरीदकर लातीं हैं तो वहां पर इन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाता।
इसके साथ ही जब तक आप इन्हें फ्रिज में नहीं रखतीं तब तक ये warm बने रहते हैं। इसके साथ अगर आप इन्हें बाहर रखतीं हैं तो आपको इन्हें प्लास्टिक बैग से बाहर निकालकर रखना चाहिये। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि ये आपस में touch ना हों। ऐसा होने पर इनमें फंग्स लगने का खतरा रहता है।
Watch more: Back pain ने कर दिया है जीना मुश्किल तो अब भगाइये इसे
Image Courtesy: gunniess.com
अक्सर आप सुबह-सूबह बाहर दुकान से ब्रैड लाकर अपने फ्रिज में रख देतीं हैं। इसके बाद आप चाय या coffee बनाने लग जातीं हैं। लेकिन क्या आपने इसके बारे में सोचा है कि फ्रिज में रखने से आपकी ब्रैड खराब हो सकती है..? शायद आपने ये नहीं सोचा होगा। जी हां शायद आपको ना पता हो कि ब्रैड को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिये।
इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं। जिनमें से सबसे बड़ी वजह है इसमें मौजूद starch molecules फ्रिज में रखने से dry होने लगते हैं। यानिकी अगर आप इसे कम temperature पर फ्रिज में रखतीं है तो इसकी नमी खत्म हो जाती है और ये सूख जाते हैं। शायद आपके साथ भी ऐसा होता हो..।
Credits
Producer: Prabhjot Kaur
Video Editor: Atul Tripathi