सूप आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये बात शायद आप नहीं जानती। अकसर आप सूप को स्वाद के लिए पीती हैं लेकिन अब आप इस वीडियो को देखिये क्योंकि इसमें बताया गया है कि सूप जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही healthy भी होता है।
Updated:- 2017-12-22, 14:51 IST
सूप आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये बात शायद आप नहीं जानती। अकसर आप सूप को स्वाद के लिए पीती हैं लेकिन अब आप इस वीडियो को देखिये क्योंकि इसमें बताया गया है कि सूप जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही healthy भी होता है। इसे पीने से आपको कई तरह से फायदा मिलता है। कई तरह की बीमारियों में सूप पीने से राहत मिलती है। इसलिए अगर आप इस बार सूप बनाकर पीने वाली हैं या अभी तक आप सूप नहीं पीती थी तो अब आप ये वीडियो देखें और सूप के बारे में ये सारी जानकारी ले लें। इसे जानने के बाद आप इसे अपनी डायट में जरूर शामिल करेंगी। और जब भी बीमार महसूस करेंगी तब भी आप सबसे पहले सूप ही पीएंगी। वैसे हम आपको ये भी बता चुके हैं कि बॉलीवुड हीरोइन आलिया भट्ट भी जब बीमार होती हैं या low feel करती हैं तो वो कद्दू का सूप पीती है। चलिए अब आपको सूप पीने से क्या फायदा मिलता है उसके बारे में बताते हैं।
सूप सबसे आसानी से पच जाता है। अकसर लोग बीमारी में ज्यादा नहीं खाते पीते उन्हे लगता है कि उनका खाना पचेगा नहीं लेकिन सूप सबसे जल्दी पचने वाला हेल्दी food है जिसे आप कभी भी पी सकती हैं। डॉक्टर्स भी सूप पीने की सलाह देते हैं। और अगर आप कोई डायट follow करती हैं तो आपने देखा होगा कि रात का खाना खाने से 2 घंटे पहले सूप पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।
सूप पीने से कमज़ोरी दूर होती है। आपको अगर instant एनर्जी चाहिए तो एक कप सूप पीने से आपको वो मिलेगी। इसमें कई तरह की सब्जी और गर्म मसाले भी होते हैं जो आपको healthy बनाते हैं। सूप पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
Read more:कुछ मिनटों में घर पर ऐसे बन जाता है पालक का सूप
जिन लोगों को अकसर जल्दी ठंड लग जाती है उन्हें तो नियम से रोज़ एक कप सूप पीना चाहिए। सर्दी और ठंड से बचने के लिए भी सूप बेहद गुणकारी है। सूप पीने से शरीर में गर्माहट आती है और सर्दी में राहत मिलती है।
सूप पीने से आपका metabolism अच्छा होता है जिसकी वजह से आपका खाना भी आसानी से पच जाता है इसलिए आपका वजन नहीं बढ़ता और आपका पेट भी ठीक रहता है।
सर्दियों में या बीमारी में अगर आपे गौर किया हो तो म्युकस मोटा हो जाता है। इसकी वजह से आपको जल्दी से इन्फेक्शन हो जाता है या कोई भी बीमारी जल्दी आपको हो जाती है। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि ऐसे में आपको हेल्दी सूप पीना चाहिए इससे म्यूकस भी पतला होता है और जिन बैक्टिरिया और वायरस से आप परेशान होते हैं उनका खतरा भी इससे कम होता है।
Read more:काबूली चने वाला कोल्ड सूप बनाना सीखिए
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सूप पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी और पोषक तत्व दोनो का संतुलन बना रहता है। सूप स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहतमंद भी होता है।
अब सूप के बारे में इतनी फायदेमंद बाते जानने के बाद आप इसे पीना जरूर शुरू कर देंगी। वैसे और जानकारी के लिए आप ये वीडियो देखें। इस वीडियो में ये बताया गया है कि किस तरह से सूप आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।