herzindagi

गलती से भी फ्रिज में ना रखें टमाटर, bread, कॉफी और ये सब

क्या आप भी खाने को ताज़ा रखने के लिए उसे फ्रिज में रखती हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि हर तरह के खाने को आप फ्रिज में नहीं रख सकती। क्या आप जानती हैं कि आलू, ब्रेड, शहद जैसे daily use होने वाले आपके और कौन से ऐसे food हैं जिन्हें आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे इसके कहने की एक सही वजह भी है जिसके बारे में हमें न्यूट्रिशनिस्ट कविता ने बताया। Don’t Diet! 50 Habits Of Thin People नाम कि किताब भी लिख चुकी न्यूट्रिशनिस्ट कविता को खाने- पीने की हर आदतों के बारे में सही जानकारी है। इन्हीं से जानिए कि ऐसे कौन से foods हैं जो आपको अपने फ्रिज में नहीं रखने चाहिए और क्यों नहीं रखने चाहिए। अभी तक तो हमें, आपको और सभी को यही लगता था कि खाना खराब ना हो इसलिए आप उसे फ्रिज में रख दें लेकिन फ्रिज में ये खाना रखने से और ज्यादा खराब हो सकता है इसके बारे में अभी तक लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। अब आपको ऐसा क्यों नहीं करना है ये भी आपको जरूर जानना चाहिए।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 25 Jan 2018, 19:01 IST

शहद

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

शहद खराब ना हो इस वजह से लोग शहद को फ्रिज में रखते हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट कविता का कहना है कि इससे शहद crystallize हो जाता है यानि गाढ़ा हो जाता है और जब आप इसे खाती हैं तो इसका स्वाद भी बदल जाता है और इससे मिलने वाले फायदे भी कम हो जाते हैं। शहद को आप बाहर भी रख सकती हैं शहद की शीशी पर जो expiry date लिखी होती है तब तक आप उसे आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगली बार से आप ध्यान रखें कि इसे आप फ्रिज में ना रखें। फ्रिज में रखने से मिलावटी शहद की शक्ल भी सामने आ जाती है उसमें अगर चीनी अलग से मिलायी जाए तो वो जमकर नीचे आ जाती है जबकि असली शहद कितनी भी ठंड में रखा रहे जमता नहीं है।

आलू

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

आलू को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट कविता ने बताया की आलू में स्टार्च होता है लेकिन फ्रिज में अगर आप आलू को रखती हैं तो ये स्टार्च शूगर में बदल जाता है इससे आलू और मीठा हो जाता है जो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। ज्यादा मीठा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता ये तो आप जानती ही हैं लेकिन अगर ये मीठा स्टार्च से बना हुआ हो तो ये आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

कॉफी

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

कॉफी महंगी आती है इसलिए अकसर घरों में महिलाएं कॉफी खराब ना हो जाए इसलिए उसे फ्रिज में रख देती हैं इस बारे में जब हमारी बात न्यूट्रिशनिस्ट कविता से हुई तो उन्होंने हमें बताया कि अगर आप कॉफी को फ्रिज में रखती हैं तो इससे कॉफी में फ्रिज के अंदर रखे बाकी खाने का स्वाद आ जाता है। कॉफी को फ्रिज में रखने से उसका flavour कम हो जाता है। फ्रिज में रखे बाकी खाने का स्वाद कॉफी में मिल जाता है और कॉफी का असली स्वाद खत्म हो जाता है। इसलिए अगर आप कॉफी की शौकीन हैं तो अगली बार से आप इसे फ्रिज में रखने की गलती ना करें क्योंकि इससे आपका स्वाद बिगड़ जाएगा। आप कॉफी के डिब्बे को tight बंद करके रखें ये खराब नहीं होती।

Read more: ये हैं दिव्यंका-विवेक के कॉफी सीक्रेट्स

टमाटर

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

टमाटर तो हर घर में इस्तेमाल होता है बाज़ार से टमाटर आते ही सीधे फ्रिज में जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि फ्रिज में टमाटर को ज्यादा समय नहीं रखना चाहिए इस बारे में भी न्यूट्रिशनिस्ट कविता का  कहना है कि इससे टमाटर का स्वाद बदल जाता है। और वो गलने लगता है। टमाटर खट्टा होता है लेकिन ज्यादा समय तक अगर इसे फ्रिज में रखा जाते तो ये खट्टा स्वाद सड़े हुए टमाटर का स्वाद देने लगता है। 

वैसे आप ये भी देख लीजिए कि ऐसा और क्या है जिन्हें फ्रिज में रखने से आपका स्वाद बिगड़ सकता है। 

प्याज

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

प्याज खरीदते समय महिलाएं ध्यान रखती हैं कि ये टाइट हो मुरझाई हुई सब्जी अच्छी नहीं होती इसका मतलब है कि वो खराब होनी शुरू हो गई है न्यूट्रिशनिस्ट कविता का मानना है कि  प्याज को फ्रिज में रखने से वो ढीला पड़ जाता है इसलिए जब आप सब्जी या सलाद में उसका इस्तेमाल करती हैं तो उसका स्वाद खराब हो जाता है।

Read more: हर पत्नी की नई डिमांड, बिना आंसू वाला प्याज लाओ खाना खाओ

लहसून

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

लहसून को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में लहसून रखने से वो जल्दी अंकूरित हो जाता है और अंकूरित लहसून का स्वाद आपकी सब्जी के स्वाद को बदल देता है। वैसे की डॉक्टर्स अंकूरित लहसून को ज्यादा हेल्दी मानते हैं और इससे कई तरह के इलाज भी होते हैं लेकिन ये सिर्फ खास चीज़ों में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप लहसुन को जितना फ्रेश इस्तेमाल करेंगी उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा।

ब्रेड

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

ब्रेड जितनी नरम होती है उतनी की tasty भी होती है। ब्रेड को अगर आप फ्रिज में रखती हैं तो ये जल्दी सूख जाती है और इससे उसका स्वाद खराब हो जाता है अगर आपने गौर किया हो तो ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखी ब्रेड में फंगस भी लग जाता है जो फ्रिज में रखे बाकी खाने के सामान को भी खराब करता है। ब्रेड को फ्रेश ही खाना चाहिए और फ्रिज में रखने के बाद ब्रेड का स्वाद बदल जाता है। सूखी हुई ब्रेड खाना किसी को पसंद नहीं है।

Read more: जानिए Multigrain bread से ज्यादा फायदेमंद होती है whole wheat bread

अब तक आप भी अगर ये सारा सामान फ्रिज में रख रही थी और ये समझ रही थी कि इससे ये खराब नहीं हो रहा तो इस जानकारी के बाद आप ये समझ गई होंगी कि ऐसा नहीं है अब से आप आलू ब्रेड टमाटर प्याज लहसून जैसे इस तरह का कोई भी सामान फ्रिज में नहीं रखेंगी। इससे आप सेहत बनने की जगह बिगड़ जाएगी। इस खाने से आपको जो फायदा मिल सकता था वो फ्रिज में रखने की वजह से नहीं मिलेगा और इसका स्वाद भी बदल जाएगा।