
मानसून की काली घटाओं के बीच कुछ ऐसा होता है मुंबई का नजारा, आप भी देखें तस्वीरें
मानसून का मौसम लगभग हर किसी को प्यारा लगता है। कई लोग रिमझिम बारिश का मज़ा लेने के लिए सड़कों पर निकल जाते हैं तो कई लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल जाते हैं। इस समय देश के लगभग हर हिस्से में मानसून है। ऐसे में देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई भी मानसून के मौसम में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। हम आपके लिए मुंबई के मानसून की कुछ बेहतरीन तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी मुंबई घूमने के लिए निकल सकते हैं। आइए जानते हैं।

मरीन ड्राइव

मुंबई और मानसून की बात हो और मरीन ड्राइव की बात न हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। मानसून के समय मरीन ड्राइव की खूबसूरती अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करने के लिए फेमस है। मानसून के समय हजारों लोग मौज-मस्ती के लिए यहां घूमते रहते हैं।
बांद्रा वर्ली सी लिंक

मुंबई के मानसून में मरीन ड्राइव के बाद बांद्रा वर्ली सी लिंक का नज़ारा देखते ही बनता है। मानसून के समय कई लोग बांद्रा वर्ली सी लिंक पर घूमने के लिए पहुंच जाते हैं। कई लोग बांद्रा वर्ली सी लिंक पर ड्राइव के लिए भी निकल जाते हैं।
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन

इस तस्वीर को देखकर नज़ारा लगा सकते हैं कि मानसून के समय मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नज़ारा कैसा हो सकता है। इस तस्वीर को देखकर यानिकन आप मुंबई के मानसून से प्यार कर बैठेंगे। आपको बता दें कि यह तस्वीर सिर्फ एक हिस्से का है।
हाजी अली दरगाह

मुंबई में मौजूद हाजी अली दरगाह एक ऐसी जगह है जहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप रिमझिम मौसम में हाजी अली दरगाह घूमना चाहते हैं तो आप भी जा सकते हैं।
गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई में मानसून का लुत्फ़ उठाने के लिए सबसे अधिक लोग किसी स्थान पर पहुंचते हैं तो उसमें गेटवे ऑफ इंडिया का नाम ज़रूर शामिल रहता है। इस तस्वीर को देखकर यक़ीनन आपको मानसून और गेटवे ऑफ इंडिया से प्यार हो सकता है।
मरीन लाइन

मौसम कोई भी आपको एक साथ कई सैलानी मरीन लाइन पर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। यह स्थान कपल्स के बीच बेहद ही फेमस है। ऐसे में मानसून के समय आप भी मरीन लाइन पर मस्ती करने जा सकते हैं।
ताज होटल

मुंबई के मानसून में ताज होटल के आसपास भी घूमने के लिए कई लोग पहुंचते हैं। मानसून के मसय ताज होटल के आसपास में मौजूद जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है।
रेनबो कलर्स

मानसून के समय अद्भुत रेनबो को देखने के बाद लगभग हर किसी का दिल खुश हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी रेनबो कलर्स देखना चाहते हैं तो फिर मानसून के मसय मुंबई की सड़कों पर निकल सकते हैं। यक़ीनन इन तस्वीरों को देखर आपको मुंबई के मानसून से प्यार हो चुका होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।