herzindagi

कुछ देशों में चाय के साथ खाई जाती है मकड़ियां तो कहीं रेशम के कीड़े

चाय, हमारे देश का पसंदीदा पेय पदार्थ है। चाय की अहमियत आप हमारे देश में इसी से समझ सकते हैं कि यहां चाय पीते-पीते सरकार बदल जाती है। किसी भी समूह या लोगों को जब चर्चा करनी होती है तो वे चाय पीते-पीते ही चर्चा करते हैं। चाय के साथ बिस्किट एक जरूरी चीज होता है। हर घर में शाम को चाय-बिस्किट जरूर खाया जाता है। लेकिन ये केवल हमारे देश का रिवाज है। क्योंकि कुछ ऐसे भी देश हैं जहां चाय के साथ बिस्किट नहीं खाए जाते हैं। कहीं चाय के साथ मकड़ियां खाई जाती हैं तो कहीं रेशम के कीड़े।  आज हम इन्हीं देशों के बारे में पढ़ेंगे।

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 08 Sep 2018, 17:09 IST

साउथ कोरिया

Create Image :

भले ही इंडिया में रेशम के कीड़े से कपड़े बनते हैं। लेकिन साउथ कोरिया में रेशम के कीड़ों का इस्तेमाल स्नैक्स के लिए किया जाता है। साउथ कोरिया के लोग सिल्कवर्म यानि रेशम के कीड़े को स्नैक के तौर पर खाते हैं। ये वहां की पसंदीदा डिश है।  

चीन

Create Image :

जिस तरह से चीन, आर्थिक तौर पर और खेल में ऑल राउंडर है। उसी तरह से यह खाने में भी ऑल राउंडर है। चीन में बकरा, मुर्गा, गाय, भैंस, भेड़, सूअर, गधा सब खाया जाता है। यहां तक कि यहां के कई इलाकों में सांप भी खाया जाता है। आपको जानकर विश्वास नहीं होगा कि चीन में प्राचीनकाल में शासकों के यहां भालू के पंजे का खास अचार बनाया जाता था। यहां के लोग चाय के साथ बिच्छू की नमकीन खाते हैं। 

कंबोडिया

Create Image :

कंबोडियां में चाय के साथ मकड़ियां खाई जाती हैं। कंबोडियां में मकड़ियों का बहुत बड़ा बाजार है। यहां के लोग घने जंगलो में टेरेंटुला मकड़ियों की तलाश में रोजाना घंटों बिताते हैं और फिर उसे रेस्टोरेंट और बाजारों में बेचते हैं। यहां जहरीली मकडियों की कीमत 8 रुपये प्रति मकड़ी है। कंबोडिया में टैरंटुला मकड़ियों को खाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है और वहां लोग स्नैक्स की तरह ये मकड़ियां खाते हैं। चाय और मकड़ियां वहां का रोजाना का स्नैक्स है। 

Read More: यूज किए हुए टी-बैग्‍स को घरेलू काम में करें रियूज

थाईलैंड

Create Image :

जिस तरह से हमारे यहां कॉफी के साथ पेस्ट्री खाई जाती है। वैसे ही थाईलैंड में लोग चाय के साथ बिच्‍छू की चॉकलेट खाते हैं। यहां पहले बिच्‍छू को चॉकलेट में डुबा कर ठंडा किया जाता है पिर उसे फ्राई किया जाता है। 

नीदरलैंड

Create Image :

गुबरैले का लार्वा (Mealworm) यहां का पसंदीदा डिश है। यहां इंसानों को खिलाने के लिए इनकी खेती भी होती है। नीदरलैंड में मीलवॉर्म को स्नैक्स के अलावा बर्गर और चाउमीन में डालकर सर्व किया जाता है। इनमें कॉपर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक आदि तत्व पाए जाते हैं।