Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Luxurious House Photos: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इन दिनों अपने रिश्ते में खटास को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से कपल के तलाक की खबरें जोर पकड़े हुए हैं। आधिकारिक तौर पर दोनों ने ही अब तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
इसी बीच आज हम आपको चहल के आलीशान घर की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने वाले हैं। चहल अपने माता-पिता के साथ इस घर में रहते हैं। उनके घर की शानदार तस्वीरें देखकर आप बॉलीवुड स्टार्स के बंगलों को भी भूल जाएंगे। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा बहुत ही खूबसूरत घर में रहते हैं, जिसका हर कोना बहुत ही शानदार है। आइए देखें, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के लग्जरी घर की खूबसूरत तस्वीरें...
गुरुग्राम में रहते हैं चहल
View this post on Instagram
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का घर गुरुग्राम में है। अपने इस आलीशान घर में वे अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में उनके घर की झलक अक्सर देखने को मिलती है। मेन गेट से एंटर करते ही उनके घर की एंट्री पर गणपति बप्पा के दर्शन होते हैं। वहीं, उनके घर में एक गार्डन एरिया भी है, जहां उन्होंने भगवान शिव की शानदार मूर्ति रखी है।
कांच की रेलिंग वाली सीढ़ियां
चहल के घर की सीढ़ियां भी बहुत ही खूबसूरत हैं। उनके रेलिंग पर कांच लगा हुआ है। वहीं, उनकी सीढ़ियों के पास दीवार पर घोड़े की तस्वीर लगी है। सीढ़ियों के नीचे उन्होंने प्लांट्स लगा रहे हैं, जो घर को एस्थेटिक लुक देते हैं। इसी एरिया में उन्होंने ग्रीन सोफे लगाए हुए हैं, जिस पर वह अपने पिता के साथ गेम खेलते नजर आते हैं।
ग्रे और बेज टोन देता है क्लासी लुक
View this post on Instagram
उनके घर की दीवारों पर ग्रे और बेज टोन है, जो मार्बल टाइल्स के साथ बहुत ही क्वासी लुक देती हैं। उनके घर दीवारों का ये रंग देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।
ट्रॉफी रूम
View this post on Instagram
युजवेंद्र के घर में उनका एक ट्रॉफी रूम भी है, जिसमें उनकी ट्रॉफी और पुरस्कार सजाए हुए हैं। इस कमरे की दीवार रॉयल ब्लू कलर की हैं। वहीं, फ्लोर चॉकलेट कलर का है। उनके घर का ये कलर कलर कॉम्बिनेशन बहुत ही कमाल का लगता है।
वॉल आर्ट भी है कमाल
View this post on Instagram
चहल के घर में वॉल आर्ट काफी स्पेशल है। इसके साथ ही उनके घर की दीवारों पर लगी पेटिंग्स घर को रॉयल लुक देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई एलिगेंट शोपीस भी रखे हैं।
यह भी देखें- Dhanashree Verma अपने दम पर ऐसे करती हैं करोड़ों की कमाई, जानें कितनी है नेटवर्थ और एजुकेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों