herzindagi

गोवा में है अमृता अरोड़ा का शानदार विला, देखिए इस आलीशान घर की खूबसूरत तस्वीरें

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह छाई रहती हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में और सेलेब्स के साथ देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों को देखें तो एक्ट्रेस अपनी लैविश लाइफ को बेहद एन्जॉय कर रही हैं। वैसे तो अमृता अपने मुंबई वाले घर में पति शकील लदाक और दो बेटों रयान और अजान लदाक और एक पेट डॉग एक्सेल के साथ रहती हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका गोवा में भी एक खूबसूरत विला है।</span><br style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;" /><br style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;" /><span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">इस विला में करीना कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक हॉलीडे मनाने आते हैं। कई सेलेब्स ने उनके इस घर से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। यही नहीं अमृता अरोड़ा ने भी अपने इस शानदार विला की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता का यह शानदार घर गोवा के कैंडोलिम में स्थित है। यहां आप उनकी खूबसूरत घर की तस्वीरों को देख सकते हैं।</span>

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 05 Jul 2021, 16:07 IST

पार्टी प्लेस है अमृता अरोड़ा का ये घर

Create Image :

अमृता अरोड़ा के घर सेलेब्स अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। पिछले साल क्रिसमस और न्यू ईयर के दिन कई सेलेब्स यहां पार्टी करते नजर आये थे। वहीं करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, और मलाइका अरोड़ा अक्सर अमृता अरोड़ा के गोवा इस स्थित इस विला में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आते हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें यहां क्लिक करवाई हैं। यही नहीं अक्सर वह अपनी बहन के साथ गोवा वाले घर में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

मुंबई में भी है अमृता अरोड़ा का घर

Create Image :

गोवा के अलावा अमृता अरोड़ा का एक मुंबई में भी घर है, जहां वह अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। गोवा के इस विला की तरह उनका मुंबई वाला घर भी काफी खूबसूरत है। इस साल वह अपना बर्थडे मुंबई स्थित घर में अपने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट करते नजर आईं थी।

अर्जुन कपूर भी इस घर की कर चुके हैं तारीफ

Create Image :

पिछले साल दिसंबर में अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ अमृता अरोड़ा के घर स्पॉट हुए थे। उन्होंने इस घर की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक को टैग करते हुए इस घर की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा- ''जब आपका वापस जाने का मन ना करे...अमृता अरोड़ा और शकील लदाक आपने कितना खूबसूरत घर बनाया है। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलिडे होम नहीं हो सकता''। अर्जुन ने इस विला में फोटो भी क्लिक करवाईं थीं, जो तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

बेहद खूबसूरत है अमृता अरोड़ा का ये घर

Create Image :

गोवा स्थित यह विला पार्टी प्लेस के साथ-साथ हॉलीडे डेस्टिनेशन भी है। अमृता का यह घर सारी सुविधाओं से लैस है, जिसमें स्विमिंग पूल से लेकर ओपन एरिया तक सब शामिल है। बता दें कि अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक (shakeel ladak) के साथ शादी की थी। शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा राणा से तलाक लेने के बाद अमृता अरोड़ा से शादी की थी। हालांकि पहली शादी टूटने की वजह से अमृता अरोड़ा पर होम ब्रेकर का भी टैग लग चुका है।

पर्सनल लाइफ में ज्यादा बिजी हैं अमृता अरोड़ा

Create Image :

अमृता अरोड़ा शादी के बाद अपने दोनों बेटों की परवरिश कर रही हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने बेटों के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। हालांकि, कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आने के बावजूद अमृता अरोड़ा का करियर खुद खास नहीं रहा। साल 2002 में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने कुल 23 फिल्मों में काम किया है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ काफी खुश हैं।

करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं अमृता अरोड़ा

Create Image :

अमृता अरोड़ा, मलाइका, करिश्मा कपूर और करीना काफी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर इन गर्ल गैंग को गोवा वाले विला में पार्टी और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। यही नहीं शॉपिंग या फिर अन्य किसी फंक्शन में भी चारों अक्सर साथ नजर आते हैं। 43 वर्षीय एक्ट्रेस फिल्म गोलमाल रिटर्न्स और कम्बख्त इश्क में करीना कपूर खान के साथ नजर आ चुकी हैं। दोनों ही जोड़ी को लोग पर्दे पर पसंद भी करते हैं।

अज़रा बीच हाउस है इस विला का नाम

Create Image :

5 बीएचके के इस पूल विला को शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है। यूनिक फर्नीचर, ट्रेंडी लैंप, खूबसूरत झूमर तक इस घर को अट्रैक्टिव बनाए रखने का काम करते हैं। इस विला में आपको कई ऐसे ओपन स्पेस देखने मिल जाएंगे, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। वैसे यह घर जितना बाहर से खूबसूरत है उतना ही अंदर से। इस विला में अमृता अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ अक्सर मस्ती करते नजर आती हैं। 

काफी ग्रीनरी है अमृता का गोवा वाला घर

Create Image :

अमृता अरोड़ा का यह लग्जरी घर काफी हरा भरा नजर आएगा। बता दें कि यहां विभिन्न प्रकार के प्लांट्स लगाए गए हैं, जो इस घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आउटडोर के अलावा इंडोर भी काफी शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लाइटिंग कितने बेहतरीन तरीके से की गई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप उनके इस घर की तारीफ करने से रुक नहीं पाएंगे।

इन सेलेब्स से जुड़ा चुका है अमृता अरोड़ा का नाम

Create Image :

शकील लदाक से शादी करने से पहले अमृता अरोड़ा का नाम कई सेलेब्स से जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता अरोड़ा का नाम इंग्लैंड के क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं वह अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल, डीनो मोरिया और उपेन पटेल के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि, शादी उन्होंने शकील लदाक से की। इस कपल ने 2 रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग के साथ निकाह भी पढ़ा था।

VJ और टीवी प्रेजेंटेटर रह चुकी हैं अमृता अरोड़ा

Create Image :

फिल्मों में आने से पहले अमृता अरोड़ा  VJ और टीवी प्रेजेंटेटर थीं। फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके अपोजिट फरदीन खान नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। एक्ट्रेस के करियर में उनकी पहली सफल फिल्म आवारा पागल दीवाना थी। एक्शन, कॉमेडी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।