बिश्नोई गैंग क्यों पड़ा है सलमान खान के पीछे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी से जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं। आखिर क्यों है दोनों के बीच ऐसी दूसरी की सलमान को मारने के लिए कई बार कोशिश कर चुका है बिश्नोई गैंग।
जोधपुर से जुड़ा है किस्सा
यह किस्सा 1998 से जुड़ा है। इस दौरान सलमान खान ने 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों को मारा था। इस फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी। वहीं हिरणों की मृत्यु शहर से सटे कांकाणी गांव के पास हुई थी। वहीं राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करते हैं।
गुनहगार साबित हो चुके हैं सलमान खान

ऐसे में जब उन्हें यह बात पता चली तो देखते ही देखते यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। ऐसे में सलमान खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए। साल 2018 में सलमान इस मामले में दोषी पाए गए। ऐसे में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई लेकिन वह उसी दिन 50 हजार का जुर्माना देकर बाहर निकल गए।
इसे भी पढ़ें : सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल? वॉन्टेड से लेकर रेस तक कुछ ऐसा है हाल
सलमान को दी गई हैं Y+ सिक्योरिटी
इसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य सलमान के दुश्मन बन गए हैं। साल 2023 में बिश्नोई ने जेल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उसने कहा था कि अगर सलमान ने माफी नहीं मानी तो इसका अंजाम बुरा होगा। इन धमकियों को देखते हुए ही महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी भी दे रखी हैं।
इसे भी पढ़ें : सलमान खान भी बन गए थे फ्लॉप एक्टर, इस फिल्म के जरिए मिली नई पहचान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।