Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

सलमान खान ही नहीं, बॉलीवुड का यह डायरेक्टर भी बन चुका है लॉरेंस बिश्नोई का टारगेट

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बॉलीवुड एक्टर के साथ डायरेक्टर को भी टारगेट बना चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि किस बड़े डायरेक्टर के पीछे हैं लॉरेंस बिश्नोई।  
Updated:- 2024-04-25, 12:43 IST
Karan Johar on Lawrence Bishnoi extortion target list

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई वाली गैलेक्सी अपार्टमेंट में बीते कुछ दिन पहले फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके बाद से ही बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। अब फायरिंग करने वाले शूटर्स को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखते हैं। क्या आपको पता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड के एक नामी डायरेक्टर को भी मारने की तैयारी में लगे थे? आज हम आपको इस डायरेक्टर के बारे में बताने वाले हैं। 

किस डायरेक्टर को निशाना बनाया लॉरेंस बिश्नोई ने

when karan johar was on lawrence bishnoi gang target list

हम किसी और डायरेक्टर की बात नहीं बल्कि करण जौहर की कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई केवल सलमान को मारने की कोशिश नहीं बल्कि उनके निशाने पर करण जौहर भी शामिल है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी को पकड़ा है। इससे पूछताछ के दौरान यह पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर से फिरौती वसूलना चाहता था। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी साक्षा की है। साथ ही यह भी कहा है कि- शायद दोषी सच को छुपाने के लिए झूठ बोला हो। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan Death Threat: आखिर गैंगस्टर्स के निशाने पर क्यों हैं सलमान खान? जानिए क्यों चलाई गई उनके घर पर गोलियां

कौन है लॉरेंस बिश्नोई

12 फरवरी 1993 को लॉरेंस बिश्नोई का जन्म पंजाब के फिरोजपुर में हुआ था। लॉरेंस के पिता उस दौरान पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर नौकरी करते थे। हालांकि बाद में उनके पिता ने नौकरी छोड़कर खेती बाड़ी करने का सोचा। लॉरेंस ने साल 2009 में अपनी पंजाब से पढ़ाई पूरी की इसके बाद वह छात्र संगठन से जुड़ गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात गोल्डी बराड़ से हुई। गोल्डी से मिलने के बाद उनके कदम अपराध की दुनिया में चले गए। लॉरेंस बिश्नोई के ऊपर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत का आरोप भी लग चुका है। वर्तमान की बात करें तो लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल की जेल नंबर 8 में कैद है।

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani को बार-बार क्यों दी जाती है जान से मारने की धमकी?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।