Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

'बेहद 2' के बाद टीवी शोज से क्यों दूर हैं जेनिफर विंगेट? एक्ट्रेस ने खुद बताई बड़ी वजह

जेनिफर विंगेट को भले ही उनके फैंस टीवी शोज में न देख पाए हों, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म (OTT) पर वह लगातार काम कर रही हैं।
Updated:- 2026-07-16, 18:02 IST
why has jennifer winget stayed away from tv shows since beyhadh 2 the actress reveals the major reason

बेहद 2 टीवी सिरियल्स से पॉपुलर हुईं जेनिफर विंगेट पिछले काफी समय से किसी टीवी शो में नजर नहीं आई हैं। साल 2020 तक यह शो टीवी पर आया था, जिसके बाद उन्हें किसी टीवी शो में काम करते हुए नहीं देखा गया। वह ओटोटी पर काम करती नजर आईं, लेकिन उनके फैंस उन्हें फिर से किसी सिरयल में देखना चाहते थे। हालांकि, इसके बाद ऐसा लगा जैसे उन्होंने टीवी शो से ब्रेक ले लिया है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की। आखिर बेहद 2 के बाद वह किसी शो में नजर क्यों नहीं आ रहीं और उनका करियर कैसा चल रहा है, इससे जुड़ी जानकारी हम विस्तार से देंगे।

टीवी शोज से जेनिफर विंगेट ने क्यों बना ली दूरी?

जेनिफर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें खुद को चुनौती देना पसंद है। वह सीधे किरदार करना पसंद नहीं करतीं। एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें जब भी कुछ अलग करने का मौका मिलता है, वह उसे जरूर अपनाती हैं। 'बेहद' की माया, 'बेपनाह' की जोया दोनों ही अलग रोल थे, जिसे मुझे करना अच्छा लगा। 'बेहद' एक जुनूनी लड़की की कहानी थी, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई थी। इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि मैंने टीवी शोज से दूरी बना ली है। मुझे कभी भी अगर कोई रोल पसंद आया, तो मैं उसमें जरूर काम करना चाहूंगी, अभी मुझे ऐसा कोई अलग रोल मिला नहीं।

Jennifer Winget TV shows

इसे भी पढे़ं-रिश्तों की मिसाल बने एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा के भाई, बहन को देंगे संपत्ति में बड़ा हिस्सा

वेब सीरीज में काम कर रही हैं जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट को 'राय सिंघानिया वर्सेस राय सिंघानिया' के शो में देखा गया था। SonyLIV प्लेटफॉर्म पर आ रहा था। रिपोटर्स् के अनुसार अभी अपनी शादी की तैयारियों के चलते जेनिफर विंगेट ने काम से ब्रेक लिया हुआ है। लेकिन जल्द ही परिणीति चोपड़ा और ताहिर राज भसीन के साथ नेटफ्लिक्स पर एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज में नजर आने वाली हैं।

Beyhadh 2 actress Jennifer Winget

इसे भी पढ़ें- 'बात नहीं कर सकते...', शिल्पा शिंदे की वजह से बंद हुई हर्षद चोपड़ा-शिवांदी जोशी की बातचीत, Lock Upp में नया ट्विस्ट

शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं जेनिफर

तलाक के 12 साल बाद सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज दोनों कपल शादी करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह प्राइवेट वेडिंग होगी, जो यूनाइटेड किंगडम (UK) में ही की जाएगी। इसमें केवल फैमिली के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि वह क्रिश्चियन रीति रिवाज में शादी करेंगी।

Super fun shoot day with these seriously fabulous women , each brilliant in her own lane , but “ (2)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : jenniferwinget1/instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।