आशा भोसले के पहले पति कौन थे? 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी लेकिन फिर...
-1776057995943.webp)
आशा भोसले आवाज की जादूगर थीं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया। उनके जाने से उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। बताया जा रहा है कि चेस्ट इंफेक्शन और मल्टी-ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही गायिकी शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी आखिरी ख्वाहिश है कि वो गाते हुए ही इस दुनिया से जाएं। आशा भोसले की प्रोफेशनल जर्नी के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही थी। 16 साल की उम्र में उन्होंने गणपतराव भोसले से शादी की थी, जो उस वक्त उम्र में लगभग उनसे दोगुने थे। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी की थी। चलिए आपको उनके पहले पति के बारे में बताते हैं।
आशा भोसले के पहले पति कौन थे?

आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी की थी, जो उस वक्त 31 साल के थे। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी शादी पर बात की थी और बताया था कि कैसे उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उन्होंने कहा था, "मैंने बहुत कम उम्र में अपने से काफी बड़े आदमी से शादी की थी और इस फैसले से परिवार में दूरियां आ गई थीं। मेरी लव मैरिज की वजह से लता दीदी ने मुझसे लंबे समय तक बात नहीं की थी। मेरे परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और उनका (गणपतराव भोसले) का परिवार भी एक गायिका को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर पाया।" बताया जाता है कि गणपतराव उनके और लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे और उन्होंने भागकर शादी की थी।
प्रेग्नेंसी में आशा भोसले को छोड़ना पड़ा था घर
आशा भोसले ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि उनके पति गणपतराव उन्हें लता मंगेशकर और उनके परिवार के साथ रिश्ता रखने से रोकते थे और उनकी शादी में शुरुआत से ही मुश्किलें आने लगी थीं। उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद हालात थोड़े सुधरे थे, लेकिन उनकी शादी में उनके साथ गलत बर्ताव होता रहा और साल 1960 में दोनों अलग हो गए। जब वो तीसरी बार प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा गया। गणपत राव से उनके तीन बच्चे हेमंत, आनंद और वर्षा हैं। इनमें वर्षा और हेमंत की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Birthday Special: 16 की उम्र में लव मैरिज से आर.डी.बर्मन से रिश्ते तक, आशा भोसले की जिंदगी से जुड़ी खास बातें
तलाक के 20 साल बाद की थी दूसरी शादी

आशा भोसले ने तलाक के लगभग 20 साल बाद आर.डी. बर्मन से दूसरी शादी की थी। इनकी म्यूजिकल जोड़ी ने बॉलीवुड को कई थेहिट गाने दिए थे। आर.डी. बर्मन उम्र में आशा भोसले से 6 साल छोटे थे। इनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही और शादी के 14 साल बाद साल 1994 में आर.डी. बर्मन का निधन हो गया। आशा भोसले ने कई इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया था कि उन्हें आर.डी. बर्मन के तौर पर ऐसा साथी मिला, जिसकी उन्हें हमेशा से तलाश थी।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, इन गानों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।