Who is Aaryamann Sethi Girlfriend Yogita Bihani: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने हाल ही में एक्ट्रेस योगिता बिहानी संग अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है। दोनों ने अपने रिश्ते के शुरुआत दौर पर ही इसे पब्लिकली कंफर्म किया है। इसके बाद से ही हर कोई योगिता के बारे में जानना चाहता है। योगिता बिहानी पहले से ही एक फेमस एक्ट्रेस हैं। र्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे ने जब से अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से इंट्रोड्यूज करवाया है, तब से सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। योगिता कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यहां तक की योगिता बिहानी ने सलमान खान के साथ भी एक शो में काम किया है। आइए जानें, अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी की गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी कौन है?
यह भी देखें- 'राजनीति का शौक बहुत महंगा है'... पॉलिटिक्स में आने के बाद कंगना रनौत दे चुकी हैं ये 5 विवादित बयान
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने अपने एक व्लॉग के दौरान सभी को बताया कि योगिता बिहानी उनकी गर्लफ्रेंड है। बता दें कि योगिता एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब योगिता बड़े पर्दे का जाना माना नाम बन चुकी हैं। योगिता बीकानेर के मारवाड़ी परिवार से आती हैं। उनका बचपन दिल्ली में बिता है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, योगिता बिहानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की हुई है। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने फरीदाबाद के रेडफूडी स्टार्टअप में काम किया।
View this post on Instagram
आगे चलकर योगिता मुंबई गईं। मुंबई में उन्होंने सेल्स और मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम किया। साल 2017 में उन्होंने नई शुरुआत की। यही वो वक्त था, जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसी साल योगिता ब्राडकास्ट हुए फूड शो Femme Foodies में कंटेस्टेंट बनकर आईं। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन देने शुरू किए। योगिता को सलमान खान के शो 'दस का दम' में कंटेस्टेंट के तौर पर भी देखा गया।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
'दस का दम' शो करने के बाद योगिता को कई टीवी शोज के लिए ऑफर मिले। साल 2018 में उन्हें एकता कपूर के शो 'दिल ही तो है' में काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने पलक शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद, उन्हें एके वर्सेज एके और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में भी देखा गया। योगिता को असली पहचान साल 2023 की ब्लॉकबस्टर 'द केरल स्टोरी' से मिली। फिल्म में योगिता ने निमा की भूमिका अदा की थी।
यह भी देखें- स्टूडेंट ऑफ द ईयर की गैंग हुई पूरी...आलिया, वरुण के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्ही परी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।