Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

तृषा कृष्णन कौन हैं? 11 साल पहले टूटी थी सगाई, थलपति विजय के तलाक की खबरों के बीच बटोर रही हैं सुर्खियां

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आ गई हैं। अब जब वो विजय के साथ एक पार्टी में पहुंचीं, तो दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल रिया जाने लगा। बता दें कि थलपति विजय की पत्नी संगीता ने उन पर चीटिंग के इल्जाम लगाए थे और इशारों-इशारों में उनका एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने की बात कही थी।
Updated:- 2026-03-06, 12:41 IST
 who is trisha krishnan getting trolled after attending a wedding reception with thalapathy vijay

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम 'साउथ इंडिया की क्‍वीन' कही जाने वालीं तृषा कृष्‍णन के साथ जुड़ रहा है। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि संगीता ने विजय संग तलाक की अर्जी दे दी है और दोनों अलग रह रहे हैं। संगीता ने विजय पर किसी एक्ट्रेस संग अफेयर के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद से ही तृषा संग उनके रिश्ते की खबरों की ज्यादा तूल मिला। अब जब ये दोनों साथ में 'एजीएस' के मेकर कलपथी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे, तो मानों इन खबरों पर मुहर लग गई। चलिए आपको बताते हैं कि तृषा कृष्णन कौन हैं, क्यों उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और क्यों उनका और थलपति विजय का क्या कनेक्शन है?

तृषा कृष्णन कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

तृषा कृष्णन की गिनती साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। उन्हें साउथ इंडिया की क्वीन कहा जाता है। तृषा का जन्म 4 मई, 1983 को हुई था और वो अपने 20 के करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका नेटवर्थ 80-90 करोड़ के बीच बताया जाता है। वो 'मिस चेन्नई' का खिताब और कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। वो फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई करती हैं और उनके पास हैदराबाद में चेन्नई में आलीशान घर हैं। विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं और दोनों साथ में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। हालांकि, साल 2008 के बाद ये दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। तृषा 42 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन' फेम का नाम विजय से पहले राणा दग्‍गुबाती के साथ भी जुड़ चुका है। इतना ही नहीं, करीब 11 साल पहले उनकी एक बिजनेसमैन से सगाई भी हुई थी, लेकिन वो रिश्ता बाद में टूट गया।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, वेडिंग फोटोज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आए नजर

तृषा और विजय का क्यों जुड़ रहा है नाम?

 

तृषा और विजय के एक साथ रिसेप्शन में पहुंचने के बाद इनके अफेयर की खबरों ने और तूल पकड़ लिया है। बता दें कि दोनों साथ ही रिसेप्शन में पहुंचे और साथ ही इवेंट वेन्यू से बाहर निकले। विजय के हाथ में एक फूलों का गुलदस्ता था और तृषा गेस्ट से गले मिलती नजर आ रही थीं। इस इवेंट की फोटोज और वीडियोज जैसे ही सामने आईं, सोशल मीडिया पर तहलक मच गया। दोनों ने इस इवेंट में मैचिंग लुक लिया था और इसी के चलते लोगों का ध्यान इनकी तरफ ज्यादा गया। इसके बाद यूजर्स इनके रिश्ते को लेकर अलग-अलग कमेंट्स करने लगे। बता दें कि साल 2021 में विजय की पत्नी संगीता ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें  विजय के एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में होने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में है। विजय और संगीता ने साल 1999 में शादी की थी और उनके दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या शाशा हैं।

यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रांड वेडिंग के बीच जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? करोड़ों की कमाई करता है कपल

 

तृषा कृष्णन फिलहाल सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें और थलपति विजय को फैंस लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Trisha Krishnan

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।