रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रांड वेडिंग के बीच जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? करोड़ों की कमाई करता है कपल

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा आज ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज बनने वाले हैं। दोनों की शादी आज उदयपुर में होनी है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने सुबह तेलूगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है और अब इनकी कोडवा शादी की रस्में होना बाकी हैं। कपल ने फैंस के प्यार को अहमियत देते हुए अपनी शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है और आज इनकी शादी की रस्में संपन्न हो रही हैं। कपल ने अभी तक अपनी वेडिंग फोटोज पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्दी ही दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने होंगी। विकिपीडिया पर रश्मिका और विजय के बायो में पार्टनर के नाम में एक-दूसरे का नाम अपडेट किया जा चुका है। चलिए इनकी शादी की फोटोज का इंतजार करते हुए कपल की नेटवर्थ जान लीजिए।
रश्मिका मंदाना नेटवर्थ (Rashmika Mandanna Net Worth)
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी नाम कमाती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में एक्ट्रेस की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका एक फिल्म के लिए लगभग 4-6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि, हिट फिल्मों के बाद कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए उन्होंने 8-10 करोड़ रुपये भी चार्ज किया है। इसके अलावा वो ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस के पास बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और कूर्ग में घर और कुछ प्रॉपर्टीज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके बेंगलुरु वाले घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनका कार कलेक्शन भी कमाल का है। एक्ट्रेस के पास रेंज रोवर स्पोर्ट, Q3 और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी कार शामिल हैं।
विजय देवरकोंडा नेटवर्थ
View this post on Instagram
नेटवर्थ के मामले में विजय और रश्मिका दोनों एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। हालांकि, विजय की फीस रश्मिका से ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की नेटवर्थ 70 करोड़ के आस-पास है और वो हर फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ से 15 करोड़ के बीच फीस लेते हैं। विजय इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी तगड़ी रकम चार्ज करते हैं और ब्रांड कोलाबरेशन से काफी पैसा कमाते हैं। उनका एक क्लोदिंग ब्रांड राउडी वियर भी है। इसके अलावा, हैदराबाद में उनका जो घर है उसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज जीएलएस, मर्सिडीज बेंज जीएलसी और फोर्ड मस्टैंग, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, ऑडी क्यू7 जैसी कार हैं।
यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय की शादी हो चुकी है। अब बस फैंस को इनकी वेडिंग फोटोज का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Pallav Palliwal, Rashmika Mandanna
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।