द ट्रेटर्स की विनर निकिता लूथर कौन हैं? पहली भारतीय महिला पोकर खिलाड़ी बनकर रच चुकी हैं इतिहास

Who is Nikita Luther Winner of The Traitors: द ट्रेटर्स सीजन 1 ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' को अब उनका असली विनर मिल चुका है, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। शो में एक नहीं बल्कि दो विनर्स हैं। इस बार पहले सीजन की ट्रॉफी फेमस क्रिएटर उर्फी जावेद के साथ-साथ निकिता लूथर को मिली है। निकिता लूथर ने भी इस ट्रॉफी के साथ जीत हासिल की है। इसके बाद, से ही सोशल मीडिया पर हर कोई निकिता के बारे में जानना चाहता है। बता दें कि निकिता लूथर को द ट्रेटर्स के प्रीमियर एपिसोड में भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन बाजी ऐसी पलटी की निकिता ही शो की विनर बन गईं। निकिता लूथर कोई साधारण पर्सनैलिटी नहीं हैं। उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे वो कैसे? आइए जानें, आखिर कौन है निकिता लूथर? द ट्रेटर्स शो की निकिता लूथर कौन हैं और क्या करती हैं?
निकिता लूथर कौन हैं? (Who is Nikita Luther)
निकिता लूथर का जन्म दिल्ली में हुआ था। बता दें कि निकिता लूथर ने पहली भारतीय महिला पोकर खिलाड़ी होने का खिताब भी हासिल किया हुआ है। फिलहाल निकिता पोकर चैंपियनशिप के 'सुपर बाउल' और पोकर स्पोर्ट्स लीग के सीओओ की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स जीते हैं। द मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निकिता ने पोकर खिलाड़ी के तौर पर साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
निकिता लूथर के नाम हैं कई खिताब
View this post on Instagram
निकिता इंडियन पोकर चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं। यह उनका पहला खिताब था। वहीं, साल 2018 में 'द वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर' (WSOP) में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। द ट्रेटर्स से पहले निकिता लूथर को पोकर रियलिटी शो 'गेम ऑफ गोल्ड' के पहले सीजन में भी देखा जा चुका है। उनकी एजुकेशन की बात करें, तो निकिता लूथर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग और फाइनेंस में डिग्री हासिल की हुई है। उन्हें बचपन से ही पोकर खेलना काफी पसंद था।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं है कोई नाता
View this post on Instagram
निकिता लूथर इस वक्त इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। उन्होंने उर्फी जावेद के साथ इस शो को जीता है। हालांकि, निकिता का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद, भी उन्होंने इस शो में दर्शकों का दिल खूब जीता। निकिता और उर्फी को शो जीतने पर 70.05 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है, जिसे दोनों शेयर करने वाली हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
- निकिता लूथर कौन हैं?
- निकिता लूथर, करण जौहर के फेमस शो द ट्रेटर्स की पहली विनर बन हैं। इसके अलावा, निकिता भारत की पहली महिला पोकर खिलाड़ी हैं।
- द ट्रेटर्स किसने जीता है?
- करण जौहर के शो द ट्रेटर्स की पहली ट्रॉफी उर्फी जावेद और भारतीय महिला पोकर खिलाड़ी निकिता लूथर ने जीती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।